चीन ने 81 नए स्थानीय रूप से प्रसारित कोविड मामलों की रिपोर्ट दर्ज की
चीन ने 81 नए स्थानीय रूप से प्रसारित कोविड मामलों की रिपोर्ट दर्ज की
बीजिंग:
राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने रविवार को कहा कि चीनी मेन लैंड ने 81 नए स्थानीय रूप से प्रसारित कोविड -19 मामलों की सूचना दी है।आयोग के अनुसार, स्थानीय रूप से प्रसारित मामलों में से, जिआंगसु में 38, हेनान में 24, युन्नान में सात, हुबेई और हुनान में छह-छह मामले दर्ज किए गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 15 नए आयातित मामले भी सामने आए, जिनमें से छह शंघाई में, चार युन्नान में, तीन ग्वांगडोंग में और दो सिचुआन में दर्ज किए गए।
शनिवार को शंघाई में मेन लैंड के बाहर से आने वाले तीन संदिग्ध मामले सामने आए।
वहीं कोई नई कोविड -19 मौत की सूचना नहीं मिली।
शनिवार के अंत तक, मुख्य भूमि पर कुल 7,643 आयातित मामले सामने आए थे।
उनमें से 6,929 को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई और 714 अस्पताल में भर्ती रहे।
मुख्य भूमि पर पुष्टि किए गए कोविड -19 मामलों की कुल संख्या 93,701 तक पहुंच गई, जिसमें 1,507 रोगी अभी भी उपचार प्राप्त कर रहे हैं, और 44 गंभीर स्थिति में है।
मेन लैंड पर ठीक होने के बाद कुल 87,558 रोगियों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई थी, और वायरस के परिणामस्वरूप 4,636 की मृत्यु हुई।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Aaj Ka Panchang 26 April 2024: क्या है 26 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Eye Twitching: अगर आंख का ये हिस्सा फड़क रहा है तो जरूर मिलेगा आर्थिक लाभ
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर