अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन का निर्माण करेंगे चीन व रूस

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन चंद्रमा (Moon) की सतह या चांद की कक्षा में लंबे समय तक स्वतंत्रता से रहने वाला एक व्यापक वैज्ञानिक प्रयोग बेस है.

author-image
Nihar Saxena
एडिट
New Update
Moon Station

चीन-रूस बढ़ा रहे हैं अंतरिक्ष में सहयोग.( Photo Credit : न्यूज नेशन)

चीन (China) और रूस (Russia) अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन का संयुक्त रूप से निर्माण करेंगे. साथ ही वे अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन को लेकर व्यापक सहयोग बढ़ाएंगे और सभी इच्छुक देश व अंतर्राष्ट्रीय मित्र भी इसमें शामिल हो सकते हैं. चीन और रूस की ओर से इसका एलान किया गया है. अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन चंद्रमा (Moon) की सतह या चांद की कक्षा में लंबे समय तक स्वतंत्रता से रहने वाला एक व्यापक वैज्ञानिक प्रयोग बेस है, जिसमें चंद्र अन्वेषण और उपयोग, चंद्रमा आधारित अवलोकन, बुनियादी विज्ञान प्रयोगऔर तकनीकी सत्यापन आदि बहु-विषयक और बहु उद्देश्यीय वैज्ञानिक अनुसंधान गतिविधियां आयोजित होंगी. अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष यात्री महासंघ अंतरिक्ष परिवहन समिति और चीन एयरोस्पेस विज्ञान व उद्योग की दूसरी अकादमी के शोधकर्ता यांग यूकुआंग ने कहा कि मौजूदा स्थिति में अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन को मानव रहित वैज्ञानिक अनुसंधान स्टेशन के रूप में काम करना चाहिये.

Advertisment

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर बनेगा अनुसंधान स्टेशन
इससे पहले चीन की चंद्र अन्वेषण परियोजना के मुख्य डिजाइनर वूवेइरन ने कहा था कि चीन की चंद्र अन्वेषण परियोजना के चौथे चरण में वे चंद्रमा के दक्षिणीध्रुव में चंद्र अनुसंधान स्टेशन की स्थापना की योजना बना रहे हैं, क्योंकि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में अद्वितीय संसाधन मौजूद हैं. उन्होंने कहा कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में स्थायी प्रकाश क्षेत्र के कारण निरंतर सौर ऊर्जा प्राप्त करना बहुत आसान है. साथ ही चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के छायाक्षेत्र में पानी न केवल पीने योग्य है, बल्कि प्रोपेलर बनाने में भी काम आ सकता है.

यह भी पढ़ेंः कंगना रनौत ने अब महात्मा गांधी पर उठाए सवाल, बोलीं- अच्छे पति नहीं हो सकते

तैयार होगा रोड मैप
चीन और रूस के बीच संपन्न समझौता ज्ञापन के अनुसार, चीन और रूस अंतरिक्ष विज्ञान और अंतरिक्ष उपकरण व अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का अनुसंधान, विकास एवं उपयोग आदि क्षेत्रों में अनुभवों के जरिये अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन के निर्माण की रोड मैप योजना संयुक्त रूप से बनाएंगे. साथ ही दोनों पक्ष इस स्टेशन के निर्माण की परियोजना के नियोजन, प्रदर्शन, डिजाइन, विकास, कार्यान्वयनऔर संचालन आदि क्षेत्रों में भी सहयोग करेंगे.

HIGHLIGHTS

  • चीन-रूस के बीच बढ़ रहा है अंतरिक्ष मिशन में सहयोग
  • अब चांद के दक्षिणी ध्रुव पर बनाएंगे अनुसंधान स्टेशन
  • अंतरिक्ष विज्ञानियों का मानना मौजूद है प्रचुर संसाधन
रूस अंतरिक्ष विज्ञान russia सौरमंडल चीन चंद्रमा बेस स्टेशन INDIA moon Base Station china Space Mission Observatory Solar System Moon Base
      
Advertisment