गर्भवती महिलाओं को टीके की दोनों खुराक लेनी चाहिए : डॉ. वी. के. पॉल
गर्भवती महिलाओं को टीके की दोनों खुराक लेनी चाहिए : डॉ. वी. के. पॉल
नई दिल्ली:
गर्भवती महिलाओं को कोविड वैक्सीन की दोनों खुराक लेनी चाहिए। यह बात नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य), डॉ. वी.के. पॉल ने गुरुवार को कही।उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण के लिए आगे आना चाहिए, अन्यथा यदि उस अवधि के दौरान उन्हें संक्रमण हो जाता है तो उन्हें जटिलताएं हो सकती हैं। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्रालय की वर्तमान कोविड स्थिति पर प्रेस वार्ता में यह बात कही।
यह देखते हुए कि त्योहारों का मौसम आ रहा है, उन्होंने कहा कि कोविड के लिए उपयुक्त व्यवहार सभी के लिए जरूरी है, क्योंकि दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है। उन्होंने जोर देकर कहा, घर पर त्योहार मनाएं और बाहर जाने से बचें। दोनों खुराक के बाद भी मास्क सभी के लिए जरूरी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि तीन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों - सिक्किम, दादरा और नगर हवेली और हिमाचल प्रदेश ने अपनी 18 से अधिक आबादी के 100 प्रतिशत लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक दी है।
सिक्किम ने अपनी 36 प्रतिशत आबादी को दूसरी खुराक दी है, दादरा और नगर हवेली ने 18 प्रतिशत और हिमाचल प्रदेश ने 32 प्रतिशत को दूसरी खुराक दी है।
अधिकारियों के मुताबिक, देश की कुल वयस्क आबादी के 16 फीसदी लोगों को पूरी तरह से टीका लगाया जा चुका है, जबकि 54 फीसदी लोगों को कम से कम एक टीका लग चुका है।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Pushpa 2 Pre Box Office: रिलीज से पहले ही 'पुष्पा 2' बना रही है हिस्ट्री, किया 1000 करोड़ का बिजनेस
-
Babita Kapoor Birthday: करीना के बेटों ने अपनी नानी को दिया बर्थडे सरप्राइज, देखकर आप भी कहेंगे 'क्यूट'
-
Arti Singh Bridal Shower: शादी से पहले बोल्ड हुईं Bigg Boss फेम आरती सिंह, ब्राइडल शॉवर में ढाया कहर, देखें तस्वीरें
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह