गजेंद्र सिंह शेखावत ने कीझाड़ी उत्खनन मामले में तमिलनाडु सरकार पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया
'मेक इन इंडिया' प्रोडक्ट पाकिस्तान में टेस्टेड और पूरी दुनिया में ट्रस्टेड बन गया : कृष्णपाल गुर्जर
ओडिशा : जाजपुर में डायरिया के प्रकोप पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, रोकथाम के प्रयास तेज
Rajasthan News: जयपुर में फिल्मी अंदाज में डीजल चोरी का खुलासा, सुरंग बनाकर उड़ाया करोड़ों का माल, ये है मामला
हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी ने इंदौर को शर्मसार किया : कैलाश विजयवर्गीय
नई रेलवे परियोजनाओं से कनेक्टिविटी में होगा सुधार : पीएम मोदी
IPL 2025 का खिताब नहीं जीते तो क्या हुआ, श्रेयस अय्यर के पास 10 दिन के अंदर ही ट्रॉफी जीतने का है शानदार मौका
Pune: शादी के नाम पर करोड़ों की ठगी, मैट्रिमोनियल साइट के जरिए युवती को बनाया निशाना, आप भी रहें सावधान
पीयूष गोयल का स्वीडन को न्योता, भारत के बुनियादी ढांचे और विनिर्माण क्षेत्र में करें निवेश

Chandrayaan-3 की सफलता पर दुनिया की एजेंसियों ने दी बधाई..जानें नासा और यूरोपीय एंजेसी ने क्या कहा?

भारत ने आज ने वह कर दिखाया, जिसे दुनिया आज तक नहीं कर पायी. भारत ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान उतारकर विश्व रिकॉर्ड बना दिया. भारत की इस उपलब्धि पर दुनिया से भारत को बधाइयां मिल रही है.

भारत ने आज ने वह कर दिखाया, जिसे दुनिया आज तक नहीं कर पायी. भारत ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान उतारकर विश्व रिकॉर्ड बना दिया. भारत की इस उपलब्धि पर दुनिया से भारत को बधाइयां मिल रही है.

author-image
Prashant Jha
एडिट
New Update
isro

चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग( Photo Credit : सोशल मीडिया)

23 अगस्त यह वह तारीख है जिसे भारत ही नहीं पूरी दुनिया याद रखेगी. आज पूरा विश्व भारत पर नजर गड़ाए हुए था. भारत ने आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर भारत ने सॉफ्ट लैंडिंग कर   आज चांद पर इतिहास रच दिया. चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 ने सॉफ्ट लैंडिंग कर विश्व में तिरंगा का मान और बढ़ा दिया. इसी के साथ चांद के साउथ पोल पर लैंड करने वाला पहला देश बन गया. इसरो की इस कामयाबी पर पूरा भारत जश्न में डूबा हुआ है. वहीं, दुनिया की अंतरिक्ष एजेंसियां भारत की सफलता पर बधाई दे रही हैं. 

Advertisment

अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने भारत को इस सफलता के लिए बधाई दी है. चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग के लिए इंडिया को बधाई दी. नासा ने आगे लिखा कि इस मिशन पर आपका पार्टनर होने पर हमें खुशी है. 

नासा डीप स्पेस मिशन ने भी भारत को बधाई दी. NASA Deep Space Mission ने ट्वीट किया '' बधाई, चंद्रयान-3 ने चांद पर सफलतापूर्वक लैंड कर लिया. अद्भुत काम इसरो.. गर्व करो भारत.'' 

वहीं, भारत की इस सफलता पर यूरोपीय स्पेस एजेंसी ने भी ट्वीट कर भारत को ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी. यूरोपीय स्पेस एजेंसी ESA ने ट्वीट किया, '' इसरो और चंद्रयान-3 की टीम को बधाई.'' यूरोपीय स्पेस एजेंसी ने ट्वीट किया, ''इसरो ने अपने Chandrayaan3 लैंडर मॉड्यूल को चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतार दिया है. हम लैंडर और रोवर की सतह के संचालन में सहयोग करने के लिए तत्पर हैं और इसके बाद इसरो के आगामी आदित्य-एल1 सौर मिशन के लिए भी अपना समर्थन देंगे. ''

यूरोपीय स्पेस एजेंसी के डायरेक्टर जनरल ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, '' अद्वितीय.. इसरो, चंद्रयान -3 और भारत के सभी लोगों को बधाई. नई तकनीक के प्रदर्शन और किसी दूसरे खगोलीय पिंड पर भारत की पहली सॉफ्ट लैंडिंग का यह कितना शानदार तरीका है.'' उन्होंने आगे लिखा कि शाबश, मैं इससे प्रभावित हूं. हम भी इससे बड़ी सबक सीख रहे हैं. एक मजबूत अंतरराष्ट्रीय साझेदार एक शक्तिशाली साझेदार होता है. 

भारत में उत्साह और उमंग का माहौल

भारत के मून मिशन सफल होने पर आज देश में उत्साह और उमंग का माहौल है. लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया भी बधाइयों से पटा हुआ है. सोशल मीडिया पर #टैग इसरो... बधाई हो इसरो ट्रेंड कर रहा है. 

NASA Mission Moon nasa and esa congratulated on isro NASA on Chandrayaan 3 NASA NASA on ISRO
      
Advertisment