/newsnation/media/post_attachments/images/2023/08/28/chand-ka-rahasya-94.jpg)
Chand Ka Rahasya ( Photo Credit : File)
Chandrayaan 3 Updates: चंद्रयान-3 को लेकर लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं. चांद की सतह पर कदम रखने के बाद से ही चंद्रयान-3 का रोवर प्रज्ञान अपने स्तर पर कई जानकारियां भेज रहा है जिसे समय-समय पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान की ओर से साझा भी किया जा रहा है. इस बीच चांद को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल चांद को हिंदू राष्ट्र घोषित किए जाने की मांग उठ रही है. ये मांग एक जाने माने संत ने की है. वहीं दूसरी तरफ चांद के दक्षिणी ध्रुव को लेकर इसरो ने बड़ा अडपेट भी शेयर किया है. ये अपडेट चांद के तापमान से जुड़ा हुआ है.
चंद्रयान-3 की कामयाबी के साथ-साथ इसरो लगातार चांद से जुड़े रहस्य समेटने में लगा है. रोवर प्रज्ञान चांद के साउथ पोल के चक्कर काट रहा है और यहां से कई अहम जानकारियां बंटोरकर इसरो को भेज रहा है. इस बीच इसरो ने चांद की दक्षिणी सतह के तापमान को लेकर एक चौंकाने वाली जानकारी साझा की है.
यह भी पढ़ें- Chandrayaan-3: प्रज्ञान रोवर के सामने पहली मुश्किल बनकर आया क्रेटर, इतना गहरा था गड्ढा
पहली बार सामने आ रहे चांद के ये अनछुए रहस्य
चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद पहली चांद के दक्षिणी ध्रुव से जुड़े अनछुए रहस्यों से पर्दा उठ रहा है. चांद के कुछ ऐसे राज सामने आ रहे हैं जो हर किसी के लिए चौंकाने वाले हैं. खास तौर पर इसरो पर इन रहस्यों को लेकर काफी हद तक अनजान था. चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम में लगे पोलेड ने चांद की सतह से एक बड़ी जानकारी जुटाई है. ये जानकारी है वहां के तापमान की. जी हां तापमान को पहले से ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि यहां पर माइनस में तापमान चला जाएगा. लेकिन जो जानकारी वैज्ञानिकों के सामने आई है वो हैरान करने वाली है.
चांद पर उम्मीद से तीन गुना निकला तापमान
इसरो के वैज्ञानिकों की मानें तो रोवर प्रज्ञान की ओर से मिल रही जानकारियों के आधार पर ये कहा जा सकता है कि चांद पर मौजूदा समय में तापमान का डाटा चौंकाने वाला है. क्योंकि ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि मून के सर्फेस पर पारा 20 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है, जबकि जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक ये तापमान 70 डिग्री सेल्सिलय के आस-पास है यानी उम्मीद से तीन गुना ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है.
संसद से चांद को हिंदू सनातन राष्ट्र के रूप में घोषित किया जाए,चंद्रयान 3 के उतरने के स्थान "शिव शक्ति पॉइंट" को उसकी राजधानी के रूप में विकसित हो ,ताकि कोई आतंकी जिहादी मानसिकता का वहा न पहुंच पाए 🌸🙏🌸स्वामी चक्रपाणि महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारत हिंदू महासभा/ संत महासभा pic.twitter.com/HPbifYFZzX
— Swami Chakrapani Maharaj (@SwamyChakrapani) August 27, 2023
चक्रपाणी ने की चांद को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग
चांद को लेकर हर कोई उत्सुक है. यहां से मिलने वाली जानकारियां कई अहम बदलाव हमारी जिंदगी में ला सकती हैं. इस बीच चांद को लेकर संत चक्रपाणी ने चांद को हिंदू राष्ट्र घोषित किए जाने की मांग की है. संत का कहना है कि कोई और देश अपना हक या अधिकार जताए इससे पहले हमें चांद को हिंदू राष्ट्र घोषित कर देना चाहिए.
यह भी पढ़ें - Chandrayaan-3 Mission: चंद्रमा के साउथ पोल की सतह पर कितना रहता है तापमान? चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने किया खुलासा
पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग पॉइंट का नाम रखा शिवशक्ति
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस जगह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हुई थी. चांद के उस हिस्से को शिवशक्ति पॉइंट नाम दिया था. इस पॉइंट के नामकरण के बाद अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने मांग की है कि अब चांद को ही हिंदू राष्ट्र घोषित कर दिया जाना चाहिए.
HIGHLIGHTS
- चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद सामने आई चौंकाने वाली खबर
- चांद की सतह से अनछुए रहस्य हो रहे उजागर
- ISRO ने शेयर किया तापमान को लेकर चौंकाने वाला ग्राफ