Chandrayaan 3 Updates: चांद का सबसे बड़ा रहस्य जानने के करीब पहुंचा चंद्रयान-3, जानें कितना बड़ा होगा फायदा

Chandrayaan 3 Updates: चांद पर लैंडिंग के बाद से ही रोवर प्रज्ञान ने भेजीं हैं अहम जानकारियां, सामने आ रहे हैं चांद के अनछुए रहस्य

Chandrayaan 3 Updates: चांद पर लैंडिंग के बाद से ही रोवर प्रज्ञान ने भेजीं हैं अहम जानकारियां, सामने आ रहे हैं चांद के अनछुए रहस्य

author-image
Dheeraj Sharma
New Update
Chandrayaan 3 New Updates

Chandrayaan 3 New Updates ( Photo Credit : File)

Chandrayaan 3 Updates: भारतीय अंतरिक्षण अनुसंधान केंद्र यानी ISRO का बहुचर्चित अभियान मिशन मून अपने चरम पर है. चंद्रयान-3 की ओर से लगातार अहम अपडेट्स भी सामने आ रहे हैं. दरअसल चांद के दक्षिण ध्रुव पर पहली बार किसी देश ने कदम रखे हैं और यहां से चांद के अनछुए रहस्य सामने भी आ रहे हैं. फिर चाहे वहां का तापमान हो या फिर सतह पर जानकारी. हर क्षेत्र में चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर से निकला रोवर प्रज्ञान सटीक जानकारियां जुटाकर भेज रहा है. हालांकि इस बीच एक और बड़ी अपडेट सामने आई है. दरअसल जिस सबसे बड़ी खोज के लिए चंद्रयान-3 को भेजा गया था माना जा रहा है कि उस खोज के काफी करीब रोवर प्रज्ञान पहुंच गया है. ये खोज थी चांद पर पानी की मौजूदगी. अगर पानी की मौजूदगी का पता लग जाता है तो तय हो जाएगा कि वहां ऑक्सीजन भी है और जीवन भी संभव है. आइए जानते हैं क्या पूरा मामला. 

Advertisment

चंद्रयान-3 से निकला रोवर प्रज्ञान रोजाना चांद के चक्कर लगाकर वहां से आवश्यक जानकारियां जुटा रहा है. चांद पर उतरने के बाद से ही रोवर ने काफी जानकारियां साझा की हैं. कुछ फोटो तो कुछ वीडियो भी भेजे हैं. इसरो की ओर से समय-समय पर ये जानकारियां आम लोगों तक भी पहुंचाई जा रही हैं. 

यह भी पढ़ें - Chandrayaan-3: बस 10 दिन और काम करेगा चंद्रयान-3 का रोवर, प्रज्ञान को ज्यादा से ज्यादा घुमाने पर जोर

अब तक रोवर प्रज्ञान ने चांद से भेजी ये अहम जानकारियां
दरअसल चांद के दक्षिणी ध्रुव से मानव के रहने की संभावना जुटाई जा रही है. इसके लिए वहां पानी और ऑक्सीजन का होना सबसे बड़ी खोज मानी जाएगी. इसरो के डायरेक्टर एस सोमनाथ की मानें तो अब तक चांद पर कई चीजें तलाशी जा चुकी हैं. इनमें ऑक्सीजन, सल्फर, एल्युमिनियम, टाइटेनियम, सिलकॉन, मैगनीज, आयरन, कैल्शियम, क्रोमियम जैसे अहम खनिज शामिल हैं.  

चांद का तापमान में दंग करने वाला
इससे पहले रोवर प्रज्ञान की ओर से चांद के तापमान को लेहर अहम जानकारियां दी गई हैं. दरअसल पहले ये अंदाज लगाया जा रहा था कि चांद पर तापमान माइनस में ज्यादा रहता है, लेकिन प्रज्ञान की ओर से जो जानकारियां सामने आईं उसके मुताबिक, तापमान शून्य से 70 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है.

HIGHLIGHTS

  • चंद्रयान-3 से सामने आई अहम जानकारी
  • ऑक्सजीन के बाद अब जल्द ही पानी भी खोज सकता है रोवर प्रज्ञान
  • इसरो के मिशन मून को मिल रही जबरदस्त सफलता
पंचायत 3 chandrayaan-3 chandrayaan-3-update Chandrayaan 3 discovery on moon
      
Advertisment