/newsnation/media/post_attachments/images/2023/08/06/chandrayaan-91.jpg)
चंद्रयान-3 ने भेजीं चंद्रमा की पहली तस्वीरें( Photo Credit : ISRO)
Chandrayaan 3 Moon Photos : भारत के तीसरे मानवरहित चंद्र मिशन 'चंद्रयान-3' (Chandrayaan 3) ने चंद्रमा की पहली झलक का दीदार करा दिया है. इसे लेकर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रविवार को एक वीडियो जारी किया है, जिसमें चांद की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं. चंद्रमा की कक्षा में चंद्रयान-3 शनिवार यानी 5 अगस्त को प्रवेश कर गया था. इसके बाद चंद्रयान-3 के कैमरे में कैद हुई चंद्रमा की पहली तस्वीरें सामने आई हैं.
यह भी पढ़ें : Gyanvapi Case : ज्ञानवापी परिसर के ASI सर्वे में आज क्या मिला? जानें हिंदू पक्ष के वकीलों की जुबानी
इसरो ने 6 अगस्त को चंद्रमा की पहली तस्वीरों का एक वीडियो जारी किया है. चंद्रयान-3 द्वारा ली गई तस्वीरों में चंद्रमा पर नीले हरे रंग के कई गड्ढे नजर आ रहे हैं. मिशन के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में लिखा गया है कि चंद्रयान-3 द्वारा चंद्रमा की पहली तस्वीरें ली गई हैं. इसरो ने कहा कि 5 अगस्त को चंद्र कक्षा सम्मिलन (LOI) के दौरान चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) अंतरिक्ष यान द्वारा तस्वीरें ली गई हैं.
यह भी पढ़ें : Assam: असम में बहुविवाह पर लगेगी रोक! CM हिमंत बिस्व सरमा ने बताया- कब लागू होगा कानून?
#WATCH चंद्रयान-3 द्वारा ली गई चंद्रमा की पहली तस्वीरें।
तस्वीरें 5 अगस्त को चंद्र कक्षा सम्मिलन (LOI) के दौरान #Chandrayaan3 अंतरिक्ष यान द्वारा ली गई हैं: इसरो
(वीडियो स्रोत: LVM3-M4/चंद्रयान-3 मिशन का ट्विटर हैंडल) pic.twitter.com/x6jq3jwmOD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 6, 2023
जानें चांद की कक्षा में कब चंद्रयान-3 किया था प्रवेश?
चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के लिए 22 दिन पहले चंद्रयान-3 को लॉन्च किया गया था. भारत का चंद्रयान-3 शनिवार यानी 5 अगस्त को सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्ष में एंट्री कर गया था. इससे पहले मानवरहित चंद्रयान-3 ने इसरो को मैसेज भेजा था कि मैं चांद का गुरुत्वाकर्षण महसूस कर रहा हूं. भारत के लिए चंद्रयान-3 का चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करना एक बड़ा मील का पत्थर साबित हुआ है.
Source : News Nation Bureau