Chandrayaan-3 Mission: कैसे जागेंगे विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर? ISRO ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Chandrayaan-3 Mission : चांद के साउथ पोल की सतह पर सो रहे चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर कब जागेंगे, इसे लेकर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चौंकाने वाला खुलासा किया है.

Chandrayaan-3 Mission : चांद के साउथ पोल की सतह पर सो रहे चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर कब जागेंगे, इसे लेकर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चौंकाने वाला खुलासा किया है.

author-image
Deepak Pandey
एडिट
New Update
Chandrayaan 3 Mission

chandrayaan 3( Photo Credit : File Photo)

Chandrayaan-3 Mission : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 23 अगस्त को चंद्रमा की दक्षिणी पोल की सतह पर चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक साफ्ट लैंडिंग कराई थी. इसके बाद विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर दोनों ने 14 दिनों तक मून वॉक किए थे. चंद्रमा पर रात के होने के बाद उन दोनों को सुला दिया गया था, लेकिन अब वहां दिन होने लगे हैं. चांद पर सो रहे विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर अब कैसे जागेंगे? इसे लेकर इसरो ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. 

Advertisment

यह भी पढ़ें : PM Modi In Varanasi: 3 दशकों से लटका हुआ था महिला आरक्षण बिल, लेकिन आज... जानें पीएम मोदी ने और क्या कहा? 

जब चांद पर विक्रम लैंडर और प्रज्ञान लैंडर को स्लीप मोड़ में डाला गया था, तब उनके कुछ सिस्टम को जागते रहने के निर्देश दिए गए थे, ताकि वो 22 सितंबर को ISRO के मैसेज प्राप्त कर लें. अब इसरो लगातार विक्रम और प्रज्ञान संपर्क साध रहा है, लेकिन उनकी तरफ से कोई भी सिग्नल नहीं आ रहा है. हालांकि, लगातार संपर्क करने का प्रयास जारी रहेगा.

इसे लेकर इसरो के प्रमुख डॉ. एस सोमनाथ ने कहा कि अभी हमें परेशान नहीं होना चाहिए. प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर में ऐसी तकनीक लगाई है कि जैसे ही उन्हें सूरज की रोशनी से ऊर्जा मिलनी शुरू हो जाएगी, वैसे ही वो अपने आप जग जाएंगे. अर्थात् प्रज्ञान और रोवर खुद ब खुद ऑटोमैटिकली एक्टिव हो जाएंगे. अभी हमारे पास 13-14 दिन हैं और हमें सिर्फ उन पर नजर रखनी है. 

यह भी पढ़ें : Rajasthan Election: राहुल गांधी बोले- हमने महिला आरक्षण का समर्थन किया, लेकिन वे...

चंद्रमा पर जब तक सुबह रहेगी उस बीच किसी भी दिन खुशखबरी आ सकती है. शिव शक्ति प्वाइंट पर फिर से अंधेरा होने से पहले प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर जग सकते हैं. हालांकि, एक दिन पहले 22 सितंबर को लैंडर और रोवर को संदेश भेजे गए थे, लेकिन वहां से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. आपको बता दें कि इसरो की ओर से चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर द्वारा पिछले दिनों भेजे गए कई इनपुट की अभी गहनता से जांच की जा रही है. 

Source : News Nation Bureau

chandrayaan-3 chandrayaan 3 new relaunch date S somnath chandrayaan 3 wake up chandrayaan 3 relaunch date
      
Advertisment