/newsnation/media/post_attachments/images/2023/09/05/chandrayaan-moon-night-72.jpg)
Chandrayaan-3 Mission( Photo Credit : Twitter)
Chandrayaan-3 Mission : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चंद्रयान-3 मिशन (Chandrayaan-3 Mission) के तहत एक और नया अपडेट सामने आया है. इसके तहत दिन के वक्त चांद से संबंधित कई महत्वपूर्ण डेटा जुटाए गए हैं. चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव की सतह पर अब विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर स्पील मोड पर हैं. रात के वक्त चांद की सतह का नजारा कैसा रहता है? इसे लेकर इसरो के वैज्ञानिकों ने एक ट्वीट किया है, जिसमें चांद पर सो रहे विक्रम लैंडर की तस्वीर है.
यह भी पढ़ें : G20 Dinner Invitation: 'प्रेसीडेंट ऑफ भारत' पर बोले शरद पवार- किसी को नाम हटाने का अधिकारी नहीं, INDIA में होगी...
इसरो (ISRO) ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा कि प्रज्ञान रोवर ने विक्रम लैंडर की 3डी तस्वीर ली है, जिसमें तीन कैमरों की इमेज को मिलाकर एक तस्वीर बनाई गई है. नंबर वन कैमरे ने सफेद प्वाइंट वाली तस्वीर ली है, जबकि कैमरे नंबर दो ने लाल प्वाइंट वाली तस्वीर और कैमरे नंबर तीन ने विक्रम लैंडर की इमेज कैद की है. इसरो ने इन तीनों तस्वीरों को मिलाकर स्टिरियो इमेज शेयर की है.
Chandrayaan-3 Mission:
Anaglyph is a simple visualization of the object or terrain in three dimensions from stereo or multi-view images.
The Anaglyph presented here is created using NavCam Stereo Images, which consist of both a left and right image captured onboard the Pragyan… pic.twitter.com/T8ksnvrovA
— ISRO (@isro) September 5, 2023
यह भी पढ़ें : INDIA Vs Bharat विवाद पर BJP और Congress के बीच तकरार, जानें क्या है पूरा मुद्दा
आपको बता दें कि इसरो ने 23 सितंबर को चांद पर चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कराई थी. इसके बाद विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर ने चांद से संबंधित कई अहम डेटा जुटाए हैं. प्रज्ञान रोवर ने करीब 100 मीटर की दूरी तय की है. रोवर द्वारा ली गई तस्वीर को लैंडर के माध्यम से इसरो को भेजा गया है. लैंडर और रोवर पर सोलर पैनल लगे हुए हैं, जोकि सूरज की रोशनी से कार्य करते हैं. ऐसे में चांद पर अब रात हो गई, जोकि पृथ्वी के 14 दिन के बराबर होती है. ऐसे में अब प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर को सुरक्षित तरीके से पार्क या सुला दिया गया है.
Source : News Nation Bureau