/newsnation/media/post_attachments/images/2023/08/26/chandrayaan-3-rover-32.jpg)
Chandrayaan-3 Mission( Photo Credit : File Photo)
Chandrayaan-3 Mission : भारत ने चांद पर तिरंगा फहरा दिया है. भारत की अंतरिक्ष एजेंसी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग करा दी है. दुनियाभर में चंद्रमा पर पहुंचा वाला भारत चौथा देश और साउथ पोल पर पहला देश बन गया है. चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद इसरो की ओर से चांद पर प्रज्ञान रोवर की गतिविधियों को लेकर लगातार वीडियो जारी किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें : Chandrayaan-3 Mission: चांद पर चल रहा प्रज्ञान रोवर, तय की इतनी दूरी, जानें चंद्रयान-3 पर ISRO का अपडेट्स
इसरो ने 23 अगस्त को चांद के साउथ पोल की सतह पर विक्रम लैंडर को उतार दिया है. चांद के जिस प्वाइंट पर चंद्रयान-3 लैंड किया है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसे शिव शक्ति नाम रखा है. विक्रम लैंडर से निकला प्रज्ञान रोवर गुरुवार से ही चंद्रमा पर अपनी खोज में जुट गया है. रोवर चंद्रमा की धरती पर घूम रहा है. इसे लेकर इसरो ने शनिवार को एक वीडियो जारी किया है, जिसमें प्रज्ञान रोवर मूनवॉक करता दिख रहा है.
#WATCH चंद्रयान-3 मिशन: ISRO ने एक वीडियो ट्वीट कर लिखा, "दक्षिणी ध्रुव पर चंद्र रहस्यों की खोज में प्रज्ञान रोवर शिव शक्ति प्वाइंट के आसपास घूम रहा है!"
(सोर्स: ISRO) pic.twitter.com/nFaUiNQtnH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2023
यह भी पढ़ें : Maharashtra Politics : पहले अजित पवार को NCP का नेता बताया, अब शरद पवार ने दिया ये बड़ा जवाब
ISRO ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है कि दक्षिणी ध्रुव पर चंद्र रहस्यों की खोज में प्रज्ञान रोवर शिव शक्ति प्वाइंट के आसपास घूम रहा है. इसरो के आज वाले वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह से विक्रम लैंडर से प्रज्ञान रोवर निकलता है और चांद की धरती पर चल रहा है. आपको बता दें कि इससे एक दिन पहले इसरो ने शुक्रवार को अपडेट दिया था कि चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर की गतिविधियां सामान्य रूप से जारी है. अब तक रोवर प्रज्ञान ने चंद्रमा की जमीन पर करीब 8 मीटर की दूरी तय कर ली है, इसके सारे उपकरण सुचारू रूप से चल रहे हैं.
Source : News Nation Bureau