/newsnation/media/post_attachments/images/2024/03/24/shiv-shakti-91.jpg)
shiv shakti( Photo Credit : social media)
Shiva Shakti Point: इसरो के चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट के नाम को हरी झंडी मिल गई है. International Astronomical Union (IAU) की मंजूरी के बाद अब जिस स्थान पर विक्रम लैंडर ने चंद्रमा को छुआ था, उसे आधिकारिक तौर पर "शिव शक्ति" नाम से पहचाना जाएगा. बता दें कि, बीते 19 मार्च को पेरिस बेस्ड IAU ने चंद्रयान-3 लैंडिंग साइट के लिए "Statio Shiva Shakti" नाम को स्वीकृत कर दिया है. ग्रहों के नामकरण की विस्तृत जानकारी देने वाले गजेटियर में बताया गया कि, भारतीय पौराणिक कथाओं का यौगिक शब्द जो प्रकृति के पुल्लिंग ('शिव') और स्त्रीलिंग ('शक्ति') द्वंद्व को दर्शाता है; चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की लैंडिंग साइट के नाम की उत्पत्ति की वजह है.
गौरतलब है कि, पीएम मोदी ने बीते साल 26 अगस्त को बेंगलुरु में इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में अपनी घोषणा में यह भी कहा था कि, 23 अगस्त वह दिन जब चंद्रयान-3 चंद्रमा पर उतरा था, अब राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के नाम से जाना जाएगा.
उन्होंने आगे कहा कि चंद्रमा की सतह पर वह स्थान जहां चंद्रयान -2 ने अपने पदचिह्न छोड़े हैं, उसे 'तिरंगा' के नाम से जाना जाएगा, जो कि "भारत द्वारा किए गए हर प्रयास के लिए प्रेरणा है. यह हमें याद दिलाएगा कि कोई भी विफलता अंतिम नहीं है.
बता दें कि, 23 अगस्त, 2023 को चंद्रयान-3 मिशन ने चंद्रमा की सतह पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग के साथ इतिहास रच दिया था. भारत अब चंद्रमा के अज्ञात दक्षिणी ध्रुव के पास पहुंचने वाला पहला देश है और चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाले शीर्ष चार देशों में शामिल है.
Source : News Nation Bureau
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us