चंद्रयान 2 के ऑर्बिटर ने भेजी थी चांद के सतह की तस्‍वीरें, पढ़ें पूरी खबर

इसरो (ISRO) का मिशन चंद्रयान 2 (Chandrayaan 2) भले ही ऐन वक्‍त पर असफल हो गया पर पिछले 4 अक्‍टूबर को उसके ऑर्बिटर (Orbiter) ने हाई रिजोल्यूशन कैमरे से ली गई तस्वीर भेजी थी.

इसरो (ISRO) का मिशन चंद्रयान 2 (Chandrayaan 2) भले ही ऐन वक्‍त पर असफल हो गया पर पिछले 4 अक्‍टूबर को उसके ऑर्बिटर (Orbiter) ने हाई रिजोल्यूशन कैमरे से ली गई तस्वीर भेजी थी.

author-image
Sunil Mishra
एडिट
New Update
चंद्रयान 2 के ऑर्बिटर ने भेजी थी चांद के सतह की तस्‍वीरें, पढ़ें पूरी खबर

चंद्रयान 2 के ऑर्बिटर ने भेजी थी चांद के सतह की तस्‍वीरें( Photo Credit : ANI Twitter)

इसरो (ISRO) का मिशन चंद्रयान 2 (Chandrayaan 2) भले ही ऐन वक्‍त पर असफल हो गया पर पिछले 4 अक्‍टूबर को उसके ऑर्बिटर (Orbiter) ने हाई रिजोल्यूशन कैमरे से ली गई तस्वीर भेजी थी. तस्वीर में चंद्रमा (Moon) की सतह के बड़े और छोटे गड्ढे देखे जा सकते हैं. बता दें कि मिशन चंद्रयान 2 के आखिरी क्षणों में विक्रम लैंडर (Vikram Lander) से संपर्क टूट गया था पर आर्बिटर चंद्रमा का चक्‍कर लगाता रहा. ऑर्बिटर के हाई रेजॉलूशन कैमरे से खींची तस्वीरों में चांद की अलग ही झलक दिख रही है.

Advertisment

यह भी पढ़ें : नासा ने खोज निकाला चंद्रयान-2 का विक्रम लैंडर, फोटो जारी

7 सितंबर को लैंडर विक्रम को चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिग नहीं हो पाई थी और विक्रम लैंडर से संपर्क टूट गया था. बाद में लैंडर के हार्ड लैंडिंग की पुष्टि नासा और इसरो के वैज्ञानिकों ने भी की. इसरो चीफ के. सिवन ने भी कहा था, 'ऑर्बिटर की उम्र साढ़े 7 साल से ज्यादा है, न कि 1 साल. उसके पास बहुत ज्यादा ईंधन बचा हुआ है.

यह भी पढ़ें : जानें आखिरी के वो 15 मिनट, जब विक्रम लैंडर से टूट गया था संपर्क

लैंडर विक्रम को मिले झटके के बावजूद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रयासों की पूरी दुनिया में सराहना हो रही है. विक्रम लैंडर को इसरो ने 2 दिन में ही खोज लिया था. न्‍यूज एजेंसी ANI से इसरो प्रमुख के. सिवन ने बताया कि हमें विक्रम लैंडर के बारे में पता चला है, वह चांद की सतह पर देखा गया है. ऑर्बिटर ने लैंडर की एक थर्मल पिक्चर ली है, लेकिन अभी तक कोई संचार स्थापित नहीं हो पाया है.

Source : न्‍यूज स्‍टेट ब्‍यूरो

Orbiter Chandrayaan 2 NASA isro Mission Chandrayaan
Advertisment