logo-image

चंद्रयान-2 को अंतरिक्ष में भेजने के लिए इसरो तैयार, जारी की पहली तस्वीर

चंद्रमा पर भारत के दूसरे मिशन चंद्रयान के निर्धारित लॉन्च के एक हफ्ते पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान(इसरो) ने मिशन की पहली तस्वीर जारी की है.

Updated on: 07 Jul 2019, 10:29 PM

highlights

  • इसरो ने जारी की चंद्रयान-2 की पहली तस्वीर
  • 15 जुलाई को चंद्रयान भरेगा उड़ान
  • 6 सितंबर को चांद की धरती पर पहुंचेगा चंद्रयान-2

नई दिल्ली:

चंद्रमा पर भारत के दूसरे मिशन चंद्रयान के निर्धारित लॉन्च के एक हफ्ते पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान(इसरो) ने मिशन की पहली तस्वीर जारी की है. 6 सितंबर को चंद्रमा की धरती को चंद्रयान-2 के छूने की उम्मीद है.

चंद्र मिशन चंद्रयान-2 15 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च करेगा और चंद्रयान 6 सितंबर को चंद्रमा की सतह पर पहुंचेगा. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के. सिवन ने कहा कि 3,890 किलोग्राम वजनी चंद्रयान-2 मिशन हमारे श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से एक भारी रॉकेट के जरिए सुबह तड़के 2.15 बजे लांच किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें:पाकिस्तान की अब खैर नहीं! भारत अमेरिका से खरीद रहा है ये खतरनाक हथियार

इस महत्वाकांक्षी मिशन के बाद भारत तत्कालीन सोवियत संघ (रूस), अमेरिका और चीन के बाद चंद्रमा पर पहुंच कर उसकी कक्षा में, उसकी सतह पर, उसके चारों ओर के वातावरण और उसके नीचे विभिन्न प्रयोग करने वाला चौथा राष्ट्र बन जाएगा.

चंद्रयान-2 मिशन की लागत 978 करोड़ रुपये है. इसमें 375 करोड़ रुपये की लागत घरेलू स्तर पर निर्मित एक क्रायोजेनिक इंजन वाला भारी रॉकेट भूस्थैतिक उपग्रह प्रक्षेपण यान (जीएसएलवी-मार्क3) आएगी.

(इनपुट IANS)