बिहार: लडकी के पेट से निकाला गया 6 किलोग्राम का ट्यूमर, आंत से था चिपका
बिहार: लडकी के पेट से निकाला गया 6 किलोग्राम का ट्यूमर, आंत से था चिपका
पटना:
बिहार की राजधानी पटना स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर एक 20 वर्षीय लड़की के पेट से करीब छह किलोग्राम वजन का ट्यूमर निकाला। यह ट्यूमर आंत से बिल्कुल चिपका हुआ था, जिस कारण यह जटिल हो गया था। अंत में आंत का भी ऑपरेशन करना पड़ा।बिहार के पटना की रहने वाली 20 वर्षीय लड़की पिछले कुई वर्षों से अपच और पेट फूलने की समस्या से परेशान थी। करीब दो सप्ताह पूर्व लड़की के अभिभावक इसे पटना एम्स में इलाज के लिए पहुंचे। इसके बाद डॉक्टरों ने अल्ट्रासोनोग्राफी और सिटी स्कैन करवा कर ट्यूमर की स्थिति को जानकर ऑपरेशन की सलाह दी।
जटिल ऑपरेशन की बात सुनकर भी मरीज के अभिभावक ऑपरेशन के लिए तैयार हो गए।
पटना एम्स के ट्रामा एंड इमरजेंसी के प्रमुख डॉ. अनिल कुमार ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को मरीज के पेट का ऑपरेशन किया गया और ट्यूमर निकाल दिया गया। ट्यूमर का वजन करीब छह किलोग्राम था।
उन्होंने बताया कि यह ऑपरेशन आसान नहीं था, क्योंकि ट्यूमर आंत से पूरी तरह चिपका हुआ था। ऑपरेशन के दौरान आंत का भी ऑपरेशन करना पड़ा। उन्होंने कहा कि मरीज की स्थिति में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और वह पहले से बेहतर महसूस कर रही है।
इस ऑपरेशन टीम में डॉ. अनिल कुमार के अलावा डॉ. उत्पल आनंद, डॉ. शिव, डॉ राहुल तथा डॉ. रजनीश और डॉ नीरज शामिल थे।
टीम के डॉक्टरों का कहना है कि जब भी पेट में दर्द, अपच और पेट में लगातार भारीपन महसूस हो तो तत्काल मरीज को डॉक्टरों के पास जाना चाहिए और सलाह लेनी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि पटना एम्स के प्रारंभ होने के बाद से ऐसे जटिल ऑपरेशन भी पटना में आसानी से हो रहे हैं। पहले ऐसे जटिल ऑपरेशनों के लिए मरीजों को अन्य शहरों में जाना पड़ता था।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही पटना एम्स में 15 साल की लड़की के पेट का ऑपरेशन कर पेट से करीब नौ किलोग्राम का ट्यूमर निकाला गया था।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें