भारत में कोरोना के 38,792 नए मामले
भारत में कोरोना के 38,792 नए मामले
नई दिल्ली:
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 38,792 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस वायरस से 624 लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।यह लगातार 36वां दिन है जब भारत में कोरोनावायरस के एक लाख से कम नए मामले सामने आए हैं। लेकिन संख्या मंगलवार की तुलना में अधिक है जो 31,443 थी और 118 दिनों में सबसे कम दर्ज किए गए नए कोविड मामले थे।
सक्रिय मामले अब 5 लाख से नीचे आ गए हैं। देश में वर्तमान में 4,29,946 सक्रिय मामले हैं और अब तक कुल 4,11,408 मौतें हुई हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 41,000 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जिससे अब तक कुल 3,01,04,720 लोगों को छुट्टी मिल गई है।
मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 38,76,97,935 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 37,14,441 लोगों को पिछले 24 घंटों में टीका लगाया गया है।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार, कोविड-19 के लिए 13 जुलाई तक 43,59,73,639 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से 19,15,501 नमूनों की मंगलवार को जांच की गई।
6 जुलाई को, भारत में 553 मौतें दर्ज की गईं, जो 6 अप्रैल के बाद से सबसे कम हे।
महामारी के कारण देश में पहली मौत मार्च 2020 में हुई थी।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें