logo-image

भारत में कोरोना के मामले 3.37 लाख से ज्यादा हुए, 488 की मौत

भारत में कोरोना के मामले 3.37 लाख से ज्यादा हुए, 488 की मौत

Updated on: 22 Jan 2022, 12:15 PM

नई दिल्ली:

भारत में शनिवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,37,704 नए मामले सामने आए। ये जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने दी।

तो वहीं बीते 24 घंटे में कुल 488 मौतें हुई, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,88,884 हो गई।

देश में अब कोरोना के 21,13,365 सक्रिय मामले है।

देशभर में ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामलों की संख्या बढ़कर 10,050 हो गई है, जो कल से 3.69 प्रतिशत ज्यादा है।

जबकि बीते 24 घंटे में 2,42,676 मरीजों के ठीक होने से रिकवर होने वालों की संख्या बढ़कर 3,63,01,482 हो गई है।

देशभर में एक दिन में कुल 19,60,954 टेस्ट किए गए। भारत में अब तक 71.34 करोड़ से ज्यादा टेस्ट किए गए हैं।

देश में बीते 24 घंटे में लोगों को 67 लाख से ज्यादा वैक्सीन खुराक दी गई। इसी के साथ भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज शनिवार सुबह तक 161.16 करोड़ तक पहुंच गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शनिवार सुबह तक 12.79 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन खुराक अभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.