अफ्रीका में कोरोनावायरस के मामले 80 लाख से ज्यादा : अफ्रीका सीडीसी

अफ्रीका में कोरोनावायरस के मामले 80 लाख से ज्यादा : अफ्रीका सीडीसी

अफ्रीका में कोरोनावायरस के मामले 80 लाख से ज्यादा : अफ्रीका सीडीसी

author-image
IANS
New Update
An elderly

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

अफ्रीका में बीते शनिवार सुबह तक कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 80,08,802 तक पहुंच गई। इसकी जानकारी अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (अफ्रीका सीडीसी) ने दी।

Advertisment

अफ्रीकी संघ की विशेष स्वास्थ्य सेवा एजेंसी अफ्रीका सीडीसी ने कहा कि पूरे महाद्वीप में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 202,534 हो गई है। पूरे महाद्वीप में कुल 7,280,838 मरीज अब तक इस बीमारी से उबर चुके हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका, मोरक्को, ट्यूनीशिया और इथियोपिया महाद्वीप में सबसे अधिक मामलों वाले देशों में शामिल हैं।

दक्षिण अफ्रीका में 2,848,925 मामलों के साथ अफ्रीका में सबसे अधिक कोविड -19 मामले दर्ज किए हैं, जबकि उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को में शनिवार सुबह तक 899,581 मामले दर्ज किए गए।

अफ्रीका सीडीसी के अनुसार, कोरोनावायरस के मामलों के संदर्भ में बाते करें तो, दक्षिणी अफ्रीका सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है, इसके बाद महाद्वीप के उत्तरी और पूर्वी हिस्से हैं, जबकि मध्य अफ्रीका महाद्वीप में सबसे कम प्रभावित क्षेत्र है।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment