/newsnation/media/post_attachments/images/2017/12/02/59-moon.jpg)
चांद पर गुफा
इतिहास के अनुसार हमारे पूर्वज गुफाओं में रहा करते थे। हाल ही में जापान के कुछ वैज्ञानिकों ने चांद पर गुफा का पता लगाया है जो कि लगभग 3.5 अरब साल पुरानी है। तो क्या चांद पर पहले कोई एलियन बस्ती रहती थी जिसने यह गुफा बनाई है।
जापान के वैज्ञानिकों को चांद पर एक बहुत बड़ी गुफा का पता चला है। जापानी वैज्ञानिकों ने यह आंकड़े और रिपोर्ट अमेरिकी पत्रिका जियोफिजिकल रिसर्च लेटर्स में प्रकाशित की हैं।
वैज्ञानिकों के अनुसार इस गुफा में चंद्रमा पर जाने वाले एस्ट्रोनॉट रह सकते हैं। इससे वे खतरनाक रेडिएशन और तापमान में बदलाव से बच सकते हैं।
यह भी पढ़ें : इस ग्रह पर 7 घंटे में खत्म हो जाता है एक साल, धरती से है 5 गुना बड़ा
जापान के एईएईएनई लूनर ऑर्बिटर से मिले आंकड़ों के अनुसार चांद पर मौजूद यह गुफा 3.5 अरब साल पहले भूगर्भ के अंदर हुई हलचल की वजह से बनी होगी। इस गुफा की लंबाई 50 किलोमीटर और चौड़ाई 100 मीटर है।
जमीन के अंदर मौजूद यह गुफा चंद्रमा के मारियस हिल्स नामक जगह के पास है। जापान ने इसी साल जून में साल 2030 तक चंद्रमा पर अंतरिक्ष मिशन भेजने की घोषणा की है।
गौरतलब है कि भारत और चीन भी अपने-अपने अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा पर भेजने की तैयारी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: जानें कैसे बना है दुनिया का सबसे छोटा डाटा रिकार्डर
Source : News Nation Bureau