मोरक्को में कोरोना के 8,501 नए मामले
मोरक्को में कोरोना के 8,501 नए मामले
रबात:
मोरक्को में बीते 24 घंटे में कोरोना के 8,501 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,034,399 हो गई है। ये जानकारी मोरक्को के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि मोरक्को में कोरोना से बीते 24 घंटे में 9 लोगों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 14,954 हो गई हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मोरक्को में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के कारण लगातार मामलों में वृद्धि हो रही है। हालांकि उत्तरी अफ्रीकी देश ने 29 नवंबर, 2021 से सभी अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया और 31 जनवरी तक अपनी हवाई सीमाओं को बंद कर दिया है।
बयान में आगे कहा गया कि मोरक्को में कोरोना के खिलाफ पूरी तरह से टीकाकरण करने वालों की कुल संख्या 23,006,557 तक पहुंच गई, जो लक्षित आबादी के 75 प्रतिशत से ज्यादा है।
अब तक, मोरक्को में कोरोना वैक्सीन की कुल 24,611,313 पहली खुराक दी गई है, साथ ही 3,764,532 तीसरे बूस्टर शॉट भी दिए गए हैं।
चीन के सिनोफार्म टीकों की पहली खेप आने के बाद, उत्तरी अफ्रीकी देश ने 28 जनवरी, 2021 को एक राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू किया था।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Ayush Sharma Trolling: 'मुझे जानवर जैसा समझा...'ट्रोलर्स के कमेंट्स पर रो पड़े आयुष शर्मा, कह दी इतनी बड़ी बात
-
Thalapathy Vijay Inured: घायल हुए साउथ एक्टर थलापति विजय, फैंस ने स्पॉट किए चोट के निशान
-
Arijit Singh Birthday: इंडियन आइडल में रिजेक्शन से सलमान खान संग झगड़े तक, ऐसी रही अरिजीत सिंह की जर्नी
धर्म-कर्म
-
Budh Grah Margi 2024: सावधान!! आज शाम ग्रहों के राजकुमार बदल रहे हैं अपनी चाल, इन राशियों के लिए हैं खतरनाक
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Dharma According To Ramayana: रामायण के अनुसार धर्म क्या है? जानें इसकी खासियत