भारत (India) का मिशन चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) शुक्रवार देर रात चांद (Moon) की सतह से महज 2.1 किलोमीटर पहले अपना रास्ता भटक गया. इसरो की ओर से पहले ही कहा जा रहा था कि आखिरी के 15 मिनट काफी महत्वपूर्ण होंगे. लैंडर विक्रम (Lander vikram) को शुक्रवार की देर रात करीब 1:38 बजे चांद की सतह पर लाने की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन करीब 2.1 किलोमीटर पहले ही उसका इसरो (ISRO) से संपर्क टूट गया. हालांकि विक्रम और प्रज्ञान से संपर्क की उम्मीदें अब भी बाकी हैं. अगर दोबारा संपर्क स्थापित हो जाता है तो यह किसी चमत्कार से कम नहीं होगा.
यह भी पढ़ें : चंद्रयान 2 के लैंडर विक्रम से संपर्क टूटने पर पाकिस्तान के मंत्री का बेहूदा बयान, 'नीचता' पर हो गए ट्रोल
टाइमलाइन
- रात 1:38 बजे लैंडर विक्रम को चांद की सतह पर उतारने की प्रक्रिया शुरू हुई.
- करीब 1: 44 बजे लैंडर विक्रम ने 'रफ ब्रेकिंग के चरण को पार कर लिया था. इसके बाद वैज्ञानिकों ने इसकी रफ्तार धीमी करनी शुरू की.
- 1:49 बजे विक्रम लैंडर ने सफलता पूर्व अपनी गति कम कर ली थी और वह चांद की सतह के बेहद करीब पहुंच चुका था.
- रात करीब 1:52 बजे चांद पर उतरने के अंतिम चरण में चंद्रयान-2 पहुंच चुका था लेकिन उसके बाद चंद्रयान का संपर्क इसरो से टूट गया.
यह भी पढ़ें : Chandrayaan 2 Landing: पूरे देश को ISRO के वैज्ञानिकों पर भरोसा, देखें किसने क्या कहा
अंतिम समय में सभी देशवासियों को यह उम्मीद बंध गई थी कि चंद्रयान अपने मिशन को पूरा कर लेगा. इसी दौरान अचानक इसरो के कंट्रोल रूम में सन्नाटा पसर गया और वैज्ञानिकों के चेहरे लटक गए. किसी को भी कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर हुआ क्या. बताया जाता है कि इसरो के कंट्रोल रूम में लगी स्क्रीन पर आ रहे आंकड़े अचानक थम गए. इसके बाद इसरो चीफ सिवन वहां बैठे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ बढ़े. इसरो चीफ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घटना की जानकारी दी और बाहर निकल गए. कुछ ही देर में इसरो ने कंट्रोल रूम से अपनी लाइव स्ट्रीमिंग भी बंद कर दी.
यह भी पढ़ें : Chandrayaan 2 से संपर्क टूटा पर उम्मीदें अब भी कायम, आज राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बढ़ाया हौसला
चंद्रयान-2 से संपर्क टूटने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं. ये कोई छोटा अचीवमेंट नहीं है. देश को आप पर गर्व है. फिर से कम्युनिकेशन शुरू हुआ तो अब भी उम्मीद बची है. मेरी तरफ से वैज्ञानिकों को बधाई, आप लोगों ने विज्ञान और मानव जाति की बहुत बड़ी सेवा की है. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, मैं पूरी तरह आपके साथ हूं हिम्मत के साथ चलें.
HIGHLIGHTS
- अचानक इसरो के कंट्रोल रूम में पसर गया सन्नाटा
- के सिवन पीएम की ओर बढ़े और उन्हें जानकारी दी
- कुछ ही देर में कंट्रोल रूम ने बंद कर दी लाइव स्ट्रीमिंग
Source : न्यूज स्टेट ब्यूरो