Google Alert: गूगल ने एंड्रॉयड यूजर्स को दी वॉर्निंग, मैलवेयर और स्पाईवेयर के खतरे की दी चेतावनी

Google Alert: गूगल ने कुछ एंड्रॉयड यूजर्स को मेलवेयर और स्पाईवेयर के खतरे की चेतावनी दी है. दुनिया में खतरे वाले स्मार्टफोन यजर्स की संख्या 1 अरब से अधिक है.

Google Alert: गूगल ने कुछ एंड्रॉयड यूजर्स को मेलवेयर और स्पाईवेयर के खतरे की चेतावनी दी है. दुनिया में खतरे वाले स्मार्टफोन यजर्स की संख्या 1 अरब से अधिक है.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
Most searched number at google

Google Alert

Google Alert: टेक जायंट गूगल ने एक वॉर्निंग दी है. गूगल ने बताया कि करीब आधे एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स पर मैलवेयर और स्पाईवेयर के खतरे में हैं. ये खतरा पुराने Android OS वर्जन होने की वजह से हो रही है. ये जानकारी अमेरिकी मीडिया के हवाले से सामने आई है.  

Advertisment

अमेरिकी मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि Android OS वर्जन, एंड्रायड 13 और उससे पुराने ओएस पर काम करते हैं. पुराने एंड्रायड ओएस को अब सिक्योरिटी अपडेट नहीं मिलता, जिस वजह से उन्हें इसका सबसे ज्यादा खतरा है. दुनिया भर में ऐसे स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या 1 अरब से अधिक है.

40 परसेंट स्मार्टफोन्स के लिए सिक्योरिटी अपडेट अवेलेबल नहीं

गूगल के दिसंबर तक के डेटा के अनुसार, दुनिया भर में एंड्रॉयड 16 के अभी सिर्फ 7.5 प्रतिशत डिवाइस ही मौजूद हैं. एंड्रॉयड 15 सिर्फ 19.3 परसेंट फोन में हैं. एंड्रॉयड 14, 17.5 तो एंड्रॉयड 13 सिर्फ 13.9 परसेंट फोन में इस्तेमाल हो रहे हैं.  रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर में मौजूद 58 परसेंट स्मार्टफोन ही सिक्योरिटी सपोर्ट के अंदर आते हैं. वहीं, 40 प्रतिशत स्मार्टफोन के लिए सिक्योरिटी अपडेट अवेलेबल नहीं है.

मेलवेयर से बचने के लिए क्या करें यूजर्स

स्मार्टफोन यूजर्स को कंपनी ने सलाह दी है, जिनके मोबाइल फोन पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर रहे हैं, वे लेटेस्ट एंड्रॉयड ओएस के साथ उसे अपडेट कर लें. इसी के साथ सिक्योरिटी सपोर्ट को रेगुलर अपडेट करते रहें. पुराने आईफोन को समय के साथ अपडेट मिल जाते हैं लेकिन कई पुराने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में जरूरी सिक्योरिटी अपडेट्स नहीं मिल पाते. अगर कंपनी ने सपोर्ट बंद कर दिया है तो आपको नया स्मार्टफोन खरीद लेना चाहिए. 

दुनिया में सबसे अधिक एंड्रॉयड यूजर्स

एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले स्मार्टफोन की संख्या दुनिया भर में बहुत अधिक है. जबकि आईफोन यूजर्स की संख्या दुनिया भर में बहुत ज्यादा कम है. सैमसंग, रियलमी, रेडमी, ओप्पो, वनप्लस जैसे स्मार्टफोन्स Android OS के साथ मिलकर तैयार करते हैं, जिनके बाद पूरी दुनिया में उन्हें बेचा जाता है. 

Google
Advertisment