logo-image

करीब 6,000 साल पहले रेगिस्तान सहारा भी था हरा-भरा

शोधकर्ताओं ने विश्व के सबसे गर्म रेगिस्तान सहारा के बारे में एक ऐसा रहस्य खोज निकाला है, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

Updated on: 06 Dec 2016, 11:39 PM

नई दिल्ली:

शोधकर्ताओं ने विश्व के सबसे गर्म रेगिस्तान सहारा के बारे में एक ऐसा रहस्य खोज निकाला है, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। जी हां, अमेरिका के टेक्सास ए एंड एम विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं और उनके सहयोगियों ने अपने अध्ययन में खुलासा किया है कि रेगिस्तान सहारा में एक समय में हरी भरी घास थी और करीब 6,000 वर्ष पहले यहां बहुत अधिक बारिश भी हुई थी।

ये भी पढ़ें, इन खगोलविदों की मानें तो जल्द खत्म हो जाएगा ब्रह्मांड

अमेरिका के टेक्सास ए एंड एम विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार, विश्व के मौसम के स्वरूप में परिवर्तन का विश्व के हरे-भरे क्षेत्र पर विपरीत प्रभाव पड़ा और पृथ्वी के सबसे सूखे क्षेत्र में तब्दील हो गया।

कंप्यूटर मॉडल और अन्य आंकड़ों का इस्तेमाल करके अनुसंधानकर्ताओं ने हजारों वर्ष पहले बारिश के पैटर्न का पता लगाया। इस खोज से विश्व भर में बारिश को लेकर बेहतर अनुमान लगाना संभव होगा। वायुमंडलीय विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर रॉबर्ट कोर्टी ने इस बारे में जानकारी दी। इस अध्ययन का प्रकाशन नेचर जियोसाइंस जर्नल में किया गया है।