logo-image

नासा ने मंगल ग्रह की अद्भभुत तस्वीरें जारी की, खनिजों के अवशेष और कीड़ों की सतहें दिखी

नासा ने मंगल ग्रह की कुछ अद्भुत तस्वीरों को जारी किया है, जिसमें जीवों से ढ़के सतहों के जैसे बड़े कीड़े मंगल की सतहों पर दिखाई दिए हैं।

Updated on: 17 Jul 2017, 04:19 PM

नई दिल्ली:

नासा ने मंगल ग्रह की कुछ अद्भुत तस्वीरों को जारी किया है, जिसमें जीवों से ढ़के सतहों के जैसे बड़े कीड़े मंगल की सतहों पर दिखाई दिए हैं।

इन दुर्लभ पदार्थों को नासा के मार्स परीक्षण के लिए बने कृत्रिम उपग्रह से खोजा गया है। यह 'इजेक्टा' के नाम से जाना जा रहा है और इसे 'हाइराइज' उपकरण के जरिये कैपचर किया गया है।

अद्भुत टेक्नीकलर 'इजेक्टा' से ढ़की हुई जगह, मंगल के सतह पर विभिन्न रंगों के चट्टानों और खनिजों को दर्शा रही है। हालांकि, मंगल की सतह पर इन कीड़ों की विभिन्न खूबियों को कमजोर आंखों से भी देखा जा सकता है।

तस्वीरों में दिख रहे नीले क्षेत्र, आयरन से भरपूर खनिजों जैसे ओलिवाइन और पाइरॉक्सीन को दर्शा रही है, जबकि पीले क्षेत्र चट्टानों की उपस्थिति को दिखा रही है।

नासा ने कहा कि अगर हम उन्हें फॉलो करते हैं, तो पाते हैं कि ये पदार्थ मंगल ग्रह पर दो अज्ञात ज्वालामुखी के अंदर से निकले हैं।

और पढ़ें: जीएसआई के वैज्ञानिकों ने भारतीय समुद्र में खोजे लाखों टन कीमती धातु और खनिज