मंगल से कुछ ऐसा दिखता है पृथ्वी और चांद, नासा से साझा की तस्वीरें
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने लाल ग्रह से पृथ्वी और चांद की दिलचस्प तस्वीर ट्वीटर पर शेयर की है।
नई दिल्ली:
भारत मंगल ग्रह तक पंहुच चुका है, पर क्या आपने कभी सोचा है कि मंगल से हमारा पृथ्वी और चांद कैसे दिखते होंगे? अगर आपको भी जानना है तो अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने लाल ग्रह से एक दिलचस्प तस्वीर ट्वीटर पर शेयर की है।
Happy Friday! Here's the Earth and moon seen by the most powerful telescope currently orbiting the Red Planet: https://t.co/8t2QVWNhka pic.twitter.com/4vzOUqcAbb
— NASA (@NASA) January 6, 2017
इस तस्वीर को 'हाई रिजोल्यूशन इमेजिंग साइंस एक्सपेरिमेंट' (हाईराइज) कैमरा के प्रयोग से नासा के मार्स रिकॉनिसेंस आरबिटर (एमआरओ) के जरिए 20 नवंबर 2016 को खींचा गया। तस्वीर बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। तस्वीर में पृथ्वी और चांद दोनों महाद्वीप आकार के अलग अलग ग्रह नजर आ रहें है।
पृथ्वी के बीच में लाल रंग का दिखने वाला हिस्सा ऑस्ट्रेलिया है। तस्वीर लेते से समय मंगल ग्रह, पृथ्वी से 127 मिलियन मील (205 मिलियन किलोमीटर) था।
नासा ने कहा ये तस्वीर हाईराइज डाटा को जांचने के लिए ली गई थी। विस्तार से जांचने पर पृथ्वी और चांद दोनो अलग से संसाधित है।
पृथ्वी की तुलना में ज्यादा अंधकारमय होने के कारण समान ब्राइटनेस स्केल पर चांद मुश्किल दिखाई पड़ता है। तस्वीर में पृथ्वी और चांद की सही स्थिति और आकार बरकरार है।
इन दोनो ग्रहों के बीच करीब दूरी लगभग 30 बार पृथ्वी का व्यास है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Vastu Tips: दक्षिण दिशा में मुख करके पूजा करना शुभ या अशुभ? कहीं आप तो नहीं कर रहें ये गलती
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Surya Dev ki Aarti: रविवार के दिन जरूर पढ़ें सूर्यदेव की ये आरती, जीवन में आएगा बड़ा बदलाव!
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक