logo-image

Microsoft ने अपना नया Surface Pro लैपटॉप किया लॉन्च, जानिए क्या हैं इसके फीचर्स

नया सर्फेस प्रो पिछले वर्जन से ज्यादा पावरफुल है। खासकर बैट्री के मामले में यह बेहतर है। नए सर्फेस प्रो की बैट्री 13.5 घंटे तक चल सकती है। सर्फेस प्रो-4 के मुकाबले यह 50 फीसदी ज्यादा है।

Updated on: 24 May 2017, 10:57 AM

नई दिल्ली:

माइक्रोसॉफ्ट ने मंगलवार को शंघाई में अपना नया Surface Pro लैपटॉप/ टैबलेट पेश कर दिया। लुक के मामले में यह अपने पिछले प्रारूप से बहुत अलग नहीं है हालांकि फीचर्स के मामले में यह ज्यादा बेहतर जरूर है।

माइक्रोसॉफ्ट ने अपना पहला 'सर्फेस' साल 2012 में लॉन्च किया था। बहरहाल, आईए हम आपको बताते हैं कि 'सर्फेस प्रो' के लेटेस्ट वर्जन की खासियत क्या है और कैसे य पिछले सभी वर्जन से अलग है-

1. नया सर्फेस प्रो पिछले वर्जन से ज्यादा पावरफुल है। खासकर बैट्री के मामले में यह बेहतर है। नए सर्फेस प्रो की बैट्री 13.5 घंटे तक चल सकती है। सर्फेस प्रो-4 के मुकाबले यह 50 फीसदी ज्यादा है।

2. बेहतर डिजाइन वाले इस लैपटॉप को हल्का होने की वजह से इसे कहीं ले जाना ज्यादा आसान है। इसका डिस्पले वाइब्रेंट 12.3'' पिक्सलसेंस से लैस है।

3. माइक्रोसॉफ्ट Surface Pro महज 8.5MM पतला है और लैपटॉप का वजन 1.69 पाउंड्स (0.766 किलोग्राम) है।

यह भी पढ़ें: TCS ने लॉन्च किया 'इंटेलीजेंट सॉफ्टवेयर', अब होगी भरपूर बिजली की बचत

4. माइक्रोसॉफ्ट Surface Pro में 7th जेनरेशन इंटेल कोर प्रोसेसर लगा है। हाई रेजॉलूशन 12.3'' पिक्सलसेंस डिस्पले सबसे तेज डिजिटल पेन 'न्यू सरफेस पेन' के साथ काम करने की सुविधा देता है।

इसे 15 जून को 25 देशों में लॉन्च किया जाएगा। इनमें ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, हॉन्ग-कॉन्ग, आयरलैंड जैसे देश शामिल हैं। कंपनी की वेबसाइट पर इसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: सुदिरमन कप: सिंधु, श्रीकांत की बदौलत भारत ने इंडोनेशिया को हराया, नॉकआउट की उम्मीद बरकरार

यह भी पढ़ें: 'हिंदी मीडियम' को दर्शकों से मिल रही हैं तालियां... इरफान खान ने यूं जाहिर की खुशी