Jio Cinema के यूजर्स अब डाउनलोड कर सकते हैं अनलिमिटेड फिल्म
जियो सिनेमा ऐप का एक नया अपडेट जारी किया गया है। इस अपडेट के बाद इस ऐप में एक स्मार्ट डाउनलोड फीचर जुड़ जाएगा। इस फीचर के जरिए आप फिल्म डाउनलोड को शेड्यूल कर सकते हैं।
नई दिल्ली:
रिलायंस जियो अपने यूजर्स को एक के बाद एक बेहतरीन ऑफर दे रहा है। पहले फ्री इंटरनेट से यूजर्स को आकर्षित किया तो अब कंपनी जियो सिनेमा एप का नया अपडेट लाई है। इस अपडेट के बाद इस ऐप में एक स्मार्ट डाउनलोड फीचर जुड़ जाएगा। इस फीचर के जरिए आप फिल्म डाउनलोड को शेड्यूल कर सकते हैं।
इसके अलवा एक दूसरा फीचर Happy Hours भी है जिसके तहत हर दिन सुबह 2 बजे से 5 बजे तक अनलिमिटेड फिल्म डाउनलोड किए जा सकते हैं। इसमें डेटा की कोई लिमिट नहीं होगी।
फिलहाल जियो फ्री 4G डाटा तो दे रही है, लेकिन हर दिन सिर्फ 1GB ही डाटा मिलता है। आम तौर पर एक फिल्म 900MB की होती है, तो ऐसे में एक फिल्म में डेटा खत्म होने की दिक्कत पेश आती है लेकिन अब स्मार्ट डाउनलोड से आपको इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है। स्मार्ट डाउनलोड से आप 2AM से 5AM तक फिल्म डाउनलोड शेड्यूल कर सकते हैं जिस दौरान अनलिमिटेड डेटा मिलता है।
और पढ़ें:रिलायंस JIO जल्द ला रहा है यह मेगा प्लान
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kalashtami Ke Upay: नौकरी में तरक्की चाहते हैं? आज कालाष्टमी की शाम करें ये उपाय
-
Guru Gochar 2024: आज बृहस्पति देव बनाने जा रहे हैं कुबेर योग, रातोंरात अमीर बन जाएंगे इन 3 राशियों के लोग!
-
Nautapa 2024 Date: कब से शुरू हो रहा है नौतपा, इन नौ दिनों में क्यो पड़ती है भीष्ण गर्मी
-
Aaj Ka Panchang 1 May 2024: क्या है 1 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय