15 जून को आधी रात को लॉन्च होगा 'चंद्रयान 2', जानें क्या है खासियत
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-2 मिशन के लांच की तारीख और समय निर्धारित कर लिया है.
नई दिल्ली:
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-2 मिशन के लांच की तारीख और समय निर्धारित कर लिया है. इसे लेकर सारी तैयारी पूरी हो गई है. इसरो ने चंद्रयान-2 मिशन की पहली तस्वीर दुनिया के सामने जारी कर दी है. बता दें कि चंद्रयान-2 का ये मिशन कामयाब हुआ तो चीन, रूस और अमेरिका के बाद भारत चौथा ऐसा देश होगा जो चांद पर रोवर उतारेगा.
यह भी पढ़ें ः Jammu-Kashmir: अनंतनाग में CRPF टीम पर बड़ा आतंकी हमला, 3 जवान शहीद; एक आतंकवादी ढेर
चंद्रयान-2 15 जुलाई 2019 को लगभग आधी रात 2.15 बजे प्रक्षेपित किया जाएगा. इसे इसे 'बाहुबली' अथवा जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल मार्क 3 (GSLV Mk III) से लांच किया जाएगा. इसमें एक ऑरबिटर, 'विक्रम' नामक एक लैंडर तथा 'प्रज्ञान' नामक एक रोवर शामिल हैं. इसका वजन 3.8 टन है, जो आठ वयस्क हाथियों के वजन के बराबर है.
यह भी पढ़ें ः उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की गोली मारकर हत्या, दो दिन पहले ही चुनी गई थीं अध्यक्ष
भारत चंद्रमा के धुर दक्षिणी हिस्से पर पहुंचने जा रहा है, जहां पहुंचने की कोशिश आज तक कभी किसी देश ने नहीं की. चंद्रयान 2 कुल 13 भारतीय वैज्ञानिक उपकरणों को ले जाएगा. चंद्रयान 2 पूरी तरह स्वदेशी अभियान है. भुगतान करने के बाद भारत नासा के डीप स्पेस नेटवर्क का इस्तेमाल करेगा. चंद्रयान 2 काफी उत्साहवर्द्धक मिशन है. चंद्रयान 2 इसरो का अब तक का सबसे जटिल अभियान है.
यह भी पढ़ें ः World Cup, AUS vs PAK Live: मोहम्मद आमिर ने चटकाए 5 विकेट, पाकिस्तान को मिला 308 का लक्ष्य
#WATCH Live from Bengaluru: ISRO Chairman addresses the media #Chandrayaan2 https://t.co/ruTEvtcxuu
— ANI (@ANI) June 12, 2019
लैंडर के अलग होने तथा चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के बीच वाले 15 मिनट सबसे ज्यादा घबराहट रहेगी. चंद्रयान 2 को कामयाब बनाने के लिए इसरो (ISRO) कड़ी मेहनत कर रहा है. इसरो में पुरुष और महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर काम करते हैं. चंद्रयान 2 में मजबूती को सुनिश्चित करने और इसकी कामयाबी के प्रति पूरी तरह आश्वस्त होने के लिए देरी की गई.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य