logo-image

'अगले कुछ दशकों के बाद भारत चंद्रमा से ऊर्जा लेने में सक्षम हो सकता है'

इसरो के वैज्ञानिकों का कहना है कि वर्ष 2030 तक भारत अपनी ऊर्जा की जरूरतों को चंद्रमा से पूरी कर सकता है।

Updated on: 19 Feb 2017, 02:17 PM

नई दिल्ली:

अब वो दिन दूर नहीं जब भारत चंद्रमा से ऊर्जा के संसाधनों को पूरा करने में सक्षम होगा। ये बात इसरो के साथ जुड़े एक वैज्ञानिक ने शनिवार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में कही।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में एक प्रतिष्ठित प्रोफेसर शिवथानू पिल्लई ने यहां कहा कि भारत ऊर्जा के संसाधनों को चंद्रमा से पूरा कर सकता है। उन्होंने बताया कि साल 2030 तक संभव है कि भारत ऊर्जा की जरूरतों को चंद्रमा से पूरा कर पाए।

इसे भी पढ़ें:  ISRO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, PSLV-c37 ने कक्षा में 104 उपग्रह किए स्थापित

पिल्लई ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचे थे।

इस कार्यक्रम के दौरान पिल्लई ने बताया कि कई देश इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं और चंद्रमा पर भरपूर मात्रा में हीलियम है, जो विश्व की ऊर्जा की खपत को पूरा कर सकती है। उन्होंने ये भी कहा कि कुछ ही दशकों में लोग चांद पर हनीमून मनाने भी जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: ISRO के विश्व रिकॉर्ड पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पीएम मोदी समेत अमिताभ बच्चन ने दी बधाई