फेसबुक पोस्टों पर एक साल में आईं 300 अरब प्रतिक्रियाएं
साल 2016 में क्रिसमस के दिन सबसे ज्यादा बार लव 'प्रतिक्रिया' का इस्तेमाल किया गया।
सैन फ्रांसिसको:
फेसबुक पर डाले गए पोस्टों पर 300 अरब प्रतिक्रियाएं आने का रिकार्ड बना है और सबसे ज्यादा प्रतिक्रियाएं 'प्रेम' से संबंधित हैं और इनका 1.79 अरब लोगों ने इस्तेमाल किया है। कंपनी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पिछले साल 24 फरवरी को फेसबुक ने लिखित बातचीत को ज्यादा परिष्कृत बनाने के लिए इमोजीज समूह के तहत 'प्रतिक्रियाएं' बटन जारी की थी।
इसमें भावनाओं को व्यक्त करने के लिए 'लव', 'हाहा', 'वाऊ', 'सैड' और 'एंग्री' जैसे शब्दों के साथ ही 'लव' का भी बटन था।
फेसबुक ने एक बयान में कहा, 'अब हम मित्रों को पोस्ट पर लाइक करने से कहीं ज्यादा परिष्कृत भावनाएं 'प्रतिक्रियाएं' बटन से व्यक्त कर सकते हैं और इसे शुरू हुए एक साल हो चुके हैं। अब तक कुल 300 अरब 'प्रतिक्रियाएं' व्यक्त की जा चुकी हैं।'
सोशल मीडिया दिग्गज ने आगे कहा, 'हमने इसका विश्लेषण किया है और पाया है कि सबसे ज्यादा किस 'प्रतिक्रिया' का हमारे 1.8 अरब यूजरों ने फेसबुक पर अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए इस्तेमाल किया है।'
बयान में आगे बताया गया, 'साल 2016 में क्रिसमस के दिन सबसे ज्यादा बार लव 'प्रतिक्रिया' का इस्तेमाल किया गया। मैक्सिको लोग सबसे ज्यादा 'प्रतिक्रियाएं' का इस्तेमाल करते हैं। उसके चिली, सूरिनाम और यूनान का नंबर है, जबकि अमेरिका इस सूची में आठवें स्थान पर है।'
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा