'अलीबाबा' के सह-संस्थापक जैक मा जल्द होंगे रिटायर, कमाई जानकर हो जाएंगे हैरान
वह अंग्रेजी के शिक्षक रह चुके हैं और उन्होंने 17 और लोगों के साथ मिलकर 1999 में चीन के झेजियांग के हांगझू में अपने अपार्टमेंट में अलीबाबा की स्थापना की थी।
न्यूयॉर्क:
चीन की ई-कॉमर्स कंपनी 'अलीबाबा' के सह-संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष जैक मा का कहना है कि वह सोमवार को रिटायर हो जाएंगे। इसके बाद वह शिक्षा क्षेत्र में मानव सेवा में जुट जाएंगे। न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए विशेष साक्षात्कार में शुक्रवार को जैक मा ने कहा कि उनकी सेवानिवृत्ति एक युग का अंत नहीं है बल्कि एक युग की शुरुआत है। उन्होंने कहा, 'मुझे शिक्षा पसंद है। मैं अपना अधिक समय और पैसा इसी क्षेत्र में लगाऊंगा।'
वह अंग्रेजी के शिक्षक रह चुके हैं और उन्होंने 17 और लोगों के साथ मिलकर 1999 में चीन के झेजियांग के हांगझू में अपने अपार्टमेंट में अलीबाबा की स्थापना की थी।
जैक मा को चीन के कई घरों में पूजा तक जाता है। कई घरों में आप उनकी तस्वीरों को देख सकते हैं, जहां उन्हें भगवान के समान पूजा जाता है।
हालांकि, जैक मा अलीबाबा के निदेशक मंडल के सदस्य बने रहेंगे और कंपनी के प्रबंधन को देखेंगे।
और पढ़ें: अलीबाबा ग्रुप बच्चे और युवा को बनाएगी सशक्त, छात्रों को 10 लाख किताबें करेगी दान
जैक मा सोमवार को 54 वर्ष के होने जा रहे हैं, इस दिन चीन में राष्ट्रीय अवकाश होता है और इसे चीन में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। अलीबाबा की सालाना कमाई लगभग 250 अरब युआन (40 अरब डॉलर) है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां