UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी की, इस तरह से जांचे 

UPSC Notification 2022: उम्मीदवार इस भर्ती की तारीखों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर इस अधिसूचना को जांच सकते हैं.

author-image
Mohit Saxena
एडिट
New Update
UPSC

UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी की( Photo Credit : सांकेतिक फोटो)

UPSC Notification 2022: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने बुधवार को सिविल सेवा परीक्षा और भारतीय वन सेवा परीक्षा की अधिकारिक सूचना जारी की है. अब यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है. इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर इसका  नोटिफिकेशन जांच सकते हैं और आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड कर सकते हैं. संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा के लिए अधिकारिक अधिसूचना हो जारी करने के साथ ही 2 फरवरी, 2022 से आवेदन प्रक्रिया की भी शुरुआत कर दी है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर अपना आवेदन कर सकते हैं.  

Advertisment

1012 पदों पर होंगी भर्तियां

यूपीएससी की ओर से जारी की गई अधिकारिक अधिसूचना के अनुसार सिविल सेवा और वन सेवा परीक्षा के जरिए कुल 1012 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इनमें से 861 पद सिविल सेवा के लिए हैं और 151 पद भारतीय वन सेवा के लिए हैं. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को जांचना होगा. 

22 फरवरी तक कर लें आवेदन

यूपीएससी सिविल सेवा और वन सेवा परीक्षा को लेकर आवेदन की प्रक्रिया आज 2 फरवरी, 2022 से शुरू हो गई है. आवेदन की अंतिम तारीख 22 फरवरी, 2022 तय की गई है. उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के जरिए किया जाएगा. 

भर्ती से जुड़ीं अहम तारीखें

अधिसूचना जारी होने की तारीख- 2 फरवरी, 2022
आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने की तिथि- 2 फरवरी, 2022
आवेदन की प्रक्रिया खत्म होने की तारीख- 22 फरवरी, 2022
प्रारंभिक परीक्षा की तारीख- 5 जून, 2022
मुख्य परीक्षा- नवंबर, 2022

 

HIGHLIGHTS

  • 2 फरवरी, 2022 से आवेदन प्रक्रिया की भी शुरुआत कर दी है
  • सिविल सेवा और वन सेवा परीक्षा के जरिए कुल 1012 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी
  • इनमें से 861 पद सिविल सेवा के लिए हैं
सिविल सेवा परीक्षा Jobs Sarkari Naukari UPSC issued notification Jobs Civil Services Examination UPSC
      
Advertisment