करोड़ों लोगों के भविष्य को चूना लगाने वाला 10 लोगों का सोल्वर गैंग पकड़ा गया

थाना कल्याणपुर में अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है.

author-image
yogesh bhadauriya
एडिट
New Update
करोड़ों लोगों के भविष्य को चूना लगाने वाला 10 लोगों का सोल्वर गैंग पकड़ा गया

यूपी एसटीफ(STF) की कानपुर यूनिट ने किया पर्दाफाश

आज यूपी एसटीफ(STF) की कानपुर यूनिट की टीम द्वारा आर0आर0बी0 (रेलवे भर्ती बोर्ड) ग्रुप(डी) परीक्षा में साल्वर बैठाने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है. उत्तर प्रदेश के सरगना राहुल कुमार पुत्र गणेश व साल्वर 1- महेश कुमार यादव, 2- प्रवेश यादव, 3- सुनील कुमार शाह, 4- ललित कुमार यादव, 5- अजय कुमार ताँती, 6- विकास कुमार मालाकार, व (कंडीडेट) 1- मुकेश कुमार सिंह, 2- रामबाबू पाल, 3- अजय कुमार यादव को गिरफ्तार कर अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफ़ास करते हुये, थाना क्षेत्र कल्याणपुर, जनपद कानपुर नगर से गिरफ़्तार करने में सफलता प्राप्त किया है. यह गैंग विभ्भिन प्रतयोगी परीक्षाओं में प्रश्नपत्र आउट कराकर, साल्वर बैठाकर अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर उत्तर प्रदेश सहित कई अन्य कई राज्यों के विभिन्न जिलों के भिन्न-भिन्न परीक्षा सेन्टर पर अपने कंडीडेट का पेपर साल्व करवाते थे.

Advertisment

गिरफ़्तारी का विवरण

1- राहुल कुमार S/O गणेश R/O सराय फत्ते PS- नवाब गंज जिला- प्रयागराज (सरगना/साल्वर)
2- महेश कुमार यादव S/O श्रीप्रसाद यादव R/O परिकोच PS- मारोंना जिला- सुपौल, बिहार राज्य (साल्वर)
3- प्रवेश यादव S/O रामप्रसाद R/O परिकोच PS- मरोंना जिला- सुपौल, बिहार राज्य (साल्वर)
4- सुनील कुमार साह S/O सत्यनारायण R/O परिकोच PS- मरोंना जिला- सुपौल, बिहार राज्य (साल्वर)
5- ललित कुमार यादव S/O उपेंद्र यादव R/O तुलसियाही PS- सुपौल, बिहार राज्य (साल्वर)
6- अजय कुमार ताँती S/O अशोक ताँती R/O बरी बहारी PS- सोहसराय जिला- नालन्दा, बिहार राज्य (साल्वर)
7- विकास कुमार मालाकार S/O गांधी प्रसाद मालाकार R/O घरकरिअन्ना PS- सिलाव जिला- नालन्दा, बिहार राज्य (साल्वर)
8- मुकेश कुमार सिंह S/O स्वर्गीय उमाशंकर R/O भोरे PS- भोरे जिला- गोपालगंज बिहार राज्य (कंडीडेट)
9- अजय कुमार यादव S/O जयकरन R/O खिजिरपुर, आटरामपुर @ नवाबगंज P/S नवाबगंज, जिला- प्रयागराज (कंडीडेट)
10- रामबाबू पाल S/O शंकर लाल R/O राजूपुर PS- झूसी जिला- प्रयागराज (कंडीडेट)

पुलिस ने किया बरामद 

1-मोबाइल- 11 अदद
2-एडमिट कार्ड- 21 अदद
3-वोटर आई कार्ड फर्जी- 01 अदद
4- ब्लैंकचेक- 05 अदद (SBI- 02 अदद व HDFC- 03 अदद)
5- ड्राइविंग लाइसेंस- 3 अदद
6- पेटीएम कार्ड- 01 अदद
7- आधार कार्ड- 19 अदद
8- एटीएम कार्ड- 06 अदद
9- पैनकार्ड- 03 अदद
10- RC बुलेट मोटरसाइकिल- 01अदद
11- हांडा स्कूटी- 01 अदद
12- रुपये- ₹56260-/

थाना कल्याणपुर में अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है.

मुख्य सरगना
1-रंजीत यादव उम्र 25 वर्ष व 2- गुड्डू यादव उम्र 28 वर्ष R/O मोहल्ला महेंद्रू पोस्टऑफिस पटना में किराए का कमरा लेकर रहते हैं, रंजीत मूलरूप से जिला मधुबनी का रहने वाला है
3- रंजीत यादव उम्र 27वर्ष, जिला- सुपौल
4-जितेंद्र यादव उम्र 48वर्ष R/O भोरे, जिला- गोपालगंज
फर्जी ID बनाने का व मिक्सिंग फोटो तैयार करने का काम मनोज साइबर कैफे पटना में मनोज व राहुल कुमार मिल कर करते हैं. रंजीत,जितेन्द्र व गुड्डू रुपया वसूलने के बाद इम्तिहान देने के लिए सम्बंधित राज्य के सरगना के साथ साल्वर को उक्त राज्य के परीक्षा केंद्रों में भेजते हैं, साल्वर की निगरानी करने के लिए, ताकि साल्वर बिना परीक्षा दिए भाग न जाये. एक कैंडिडेट से ₹5 से ₹6 लाख तक लेते हैं.

Source : News Nation Bureau

RRB Railway Recruitment Control Board UP STF
      
Advertisment