जन्मदिन विशेष: साउथ अफ्रीका में जन्मा ये खिलाड़ी बना इंग्लैंड की बल्लेबाजी का पोस्टर बॉय
शिवलिंग और ज्योतिर्लिंग के बारे में कितना जानते हैं आप, शक्ति और विष्णु शिवलिंग में क्या है अंतर?
AUS vs WI: शमार जोसेफ की घातक गेंद, गिरते ही ऐसी घूमी, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हुआ चारों खाने चित, वीडियो वायरल
पहले सलमान की बहन, फिर भाभी से लड़ाया इश्क, खान परिवार की दो लड़कियों को डेट कर चुका है ये एक्टर
Weather Update: दिल्ली-UP के लोग मानसून का कर रहे हैं इंतजार, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
AUS vs WI: ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज पहले टेस्ट में विकेटों का पतझड़, पहले ही दिन गिरे 14 विकेट
आक्रामक मोड में आया भारत, 57 मुस्लिम देशों की क्लास लगाने के बाद UN में अब इस देश की उड़ा दी धज्जियां
बर्मिंघम टेस्ट से पहले हर्षित राणा भारतीय टीम से बाहर
त्योहारों पर उल्लास और सौहार्द बना रहे, भड़काऊ गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई हो : योगी आदित्यनाथ

MLHP Recruitment 2021: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में तीन हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मिशन कमिश्नरेट ने (सीएफडब्ल्यू), राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) आंध्रप्रदेश ने भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करी है. इस भर्ती के तहत 3,393 मिड-लेवल स्वास्थ्य कर्मियों को अस्थाई स्तर पर भर्ती करा जाएगा.

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मिशन कमिश्नरेट ने (सीएफडब्ल्यू), राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) आंध्रप्रदेश ने भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करी है. इस भर्ती के तहत 3,393 मिड-लेवल स्वास्थ्य कर्मियों को अस्थाई स्तर पर भर्ती करा जाएगा.

author-image
Mohit Saxena
New Update
jobs

mlhp recruitment 2021( Photo Credit : सांकेतिक फोटो)

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मिशन कमिश्नरेट ने (सीएफडब्ल्यू), राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) आंध्रप्रदेश ने भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करी है. इस भर्ती के तहत 3,393 मिड-लेवल स्वास्थ्य कर्मियों को अस्थाई स्तर पर भर्ती करा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार hmfw.ap.gov.in या cfw.ap.nic.in पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. वेबसाइट पर उम्मीदवारों को भर्ती की प्रक्रिया,योग्यता और अन्य सभी जानकारियां मिल सकेंगी.  सभी सूचनाओं के आधार पर आप आवेदन कर. इसके लिए योग्यता को जांच लें ताकि फार्म भरते  समय आप सभी किसी तरह की गलती न करें। इसके साथ गलत जानकारी को भरने से बचें।

Advertisment

आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां

1. भर्ती के लिए आवेदन की शुरूआत- 23 अक्तूबर 2021
2. आवेदन प्रक्रिया बंद होने की तारीख- 6 नवंबर 2021
3. अंतरिम मेरिट सूची जारी करने की ​तिथि- 10 नवंबर 2021
4. अंतरिम मेरिट सूची पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तारीख- 12 नवंबर 2021
5. अंतिम मेरिट सूची जारी होने की तारीख- 15 नवंबर 2021
6. अंतरिम चयन सूची सामने आने की तिथि- 19 नवंबर 2021
7. अंतरिम चयन सूची पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख- 21 नवंबर 2021
8. काउंसलिंग प्रक्रिया की शुरूआत— 27 नवंबर 2021
9. काउंसलिंग खत्म होने की समय सीमा- 30 नवंबर 2021

भर्ती के लिए पदों की संख्या 

श्रीकाकुलम, विजियानगरम और विशाखापत्तनम- 633 पद
पूर्वी गोदावरी, पश्चिमि गोदावरी और कृष्णा- 1003 पद
गुंटूर, प्रकाशम और नेल्लोर- 786 पद
चित्तुर, कडपा, अनंथपुर और करनूल- 971 पद

योग्यता और आयुसीमा

उम्मीदवारों के पास अनिवार्य रूप से किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी और आंध्रपदेश नर्सिंग काउंसिल पंजीकृत संस्थान से बीएससी (नर्सिंग) की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों की अधिकतम आयुसीमा 35 वर्ष होनी चाहिए। बीसी, एससी, एसटी, दिव्यांग और पूर्व सैनिकों के लिए आयुसीमा में छूट दी गई है। यह 40 वर्ष निर्धारित की गई है।  

पद और चयन प्रक्रिया

1. मेरिट सूची के लिए सक्रीनिंग का सहारा लिया जाएगा। 
2. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hmfw.ap.gov.in पर जाएं।
3. होम पेज पर जाकर Applications are Invited from the Eligible Candidates for Filling up Mid-Level Health Providers in Sub Centers-Health and Wellness Centers के लिंक पर जाएं।
4. इसके बाद पेज पर MLHP ONLINE APPLICATION FORM (PLEASE CLICK HERE) के लिंक पर जाएं।  
5. अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज कराएं और सबमिट के बटन पर क्लिक करें। 
6. जरूरी जानकारियां भरें और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करके जमा करें। 

Source : News Nation Bureau

sarkari jobs MLHP Recruitment 2021 sarkari naukri
      
Advertisment