ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन पहुंचे बोनी कपूर और अनिल कपूर

ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन पहुंचे बोनी कपूर और अनिल कपूर

ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन पहुंचे बोनी कपूर और अनिल कपूर

author-image
IANS
New Update
Jitan Ram Manjhi

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

ऋषिकेश, 24 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक बोनी कपूर और सदाबहार अभिनेता अनिल कपूर मंगलवार को ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे और स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की।

बोनी कपूर और अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का निधन बीते 2 मई को मुंबई में हो गया था। अपनी मां की आत्मा की शांति के लिए दोनों भाइयों ने मां गंगा की आरती और पूजा-अर्चना की।

बोनी कपूर और अनिल कपूर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से मिले। इस दौरान दोनों भाई आश्रम में पूजा-पाठ करते हुए नजर आए। दोनों ने अपनी मां निर्मल कपूर के साथ बिताए अंतिम क्षणों को चिदानंद सरस्वती के साथ साझा किया। बोनी कपूर और अनिल कपूर का स्वामी चिदानंद ने माला पहनाकर स्वागत किया।

बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर की माता निर्मल कपूर का 90 वर्ष की उम्र में 2 मई को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया था। निर्मल कपूर पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रही थीं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बोनी कपूर ने अपनी मां के निधन पर एक्स पर एक पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था, 2 मई 2025 को, अपने परिवार के बीच निर्मल कपूर ने शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली। उन्होंने एक खुशहाल जीवन जिया। उनके पीछे चार बच्चे, प्यारी बहुएं, दामाद, ग्यारह पोते-पोतियां, चार परपोते-परपोतियां और ढेर सारी यादें रह गई हैं। उनकी स्नेह और दयालुता हर उस व्यक्ति को छू गई जो उनके करीब रहा। वह हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगी, हमेशा याद की जाएंगी।

--आईएएनएस

पीएके/एबीएम

Advertisment

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

      
Advertisment