'रिपब्लिक ऑफ कलबुर्गी' बनाना चाहते हैं प्रियांक खड़गे : सीटी रवि

'रिपब्लिक ऑफ कलबुर्गी' बनाना चाहते हैं प्रियांक खड़गे : सीटी रवि

author-image
IANS
New Update
रिपब्लिक ऑफ कलबुर्गी बनाना चाहते हैं प्रियांक खड़गे : सीटी रवि

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

कलबुर्गी, 24 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी सी.टी. रवि ने शनिवार को कर्नाटक के कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रियांक खड़गे पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रियांक रिपब्लिक ऑफ कलबुर्गी बनाना चाहते हैं।

भाजपा प्रियांक खड़गे पर व्यक्तिगत राजनीति के लिए अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग करने और कलबुर्गी में अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने के आरोप लगा रही है। खासकर विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष चलवाड़ी नारायणस्वामी को निशाना बनाने का आरोप लगाया गया है। भाजपा का आरोप है कि प्रियांक खड़गे ने चित्तपुर में एक शांतिपूर्ण सत्याग्रह के दौरान नारायण स्वामी सहित भाजपा नेताओं को जानबूझकर परेशान करवाया। साथ ही कांग्रेस समर्थकों ने उन पर हमला करने का प्रयास भी किया। इसके तहत शनिवार को कलबुर्गी में भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन भी किया और राज्य सरकार से प्रियांक खड़गे को कैबिनेट से हटाने की मांग की।

विधान परिषद सदस्य सी.टी. रवि ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, लोकतंत्र में तानाशाही और गुंडागर्दी नहीं चलेगी। प्रियांक खड़गे रिपब्लिक ऑफ कलबुर्गी बनाना चाहते हैं, जो नहीं होगा। वह विपक्षी पार्टी के नेताओं पर हमला करने की कोशिश करते हैं, लोकतंत्र ऐसा नहीं होता है। उनके पिता मल्लिकार्जुन खड़गे ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं, लेकिन पार्टी के अंदर उन्हें कोई पूछने वाला नहीं है। प्रियांक खड़गे की मानसिकता है कि वह निजाम के बेटे हैं, लेकिन वह यहां पर निजाम के बेटे नहीं हैं और यहां पर निजाम की सत्ता भी नहीं है। यहां पर लोकतंत्र है। निजाम के बेटे की तरह उन्हें कार्रवाई नहीं करनी चाहिए, लोकतंत्र में यह संभव नहीं है।

मंत्री जी. परमेश्वर से जुड़े ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से की गई छापेमारी पर सी.टी. रवि ने कहा कि जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी होगा। कांग्रेस पार्टी में भ्रष्ट लोग भरे हैं। कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों हमेशा साथ रहते हैं।

--आईएएनएस

एससीएच/एकेजे

Advertisment

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

      
Advertisment