/newsnation/media/media_files/2026/03/07/kitchen-vastu-tips-1-2026-03-07-10-08-51.jpg)
Kitchen Vastu Tips
Kitchen Vastu Tips: आपने अक्सर देखा होगा जल्दबाजी में हम जूते-चप्पल पहनकर किचन में चले जाते हैं, लेकिन ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है. ये भले ही आपको सुनने में छोटी बात लगती हो लेकिन वास्तु शास्त्र में इसे एक बड़ी गलती के रूप में देखा जाता है. इस गलती की वजह से आपके घर की सुख-समृद्धि पर प्रभाव पड़ता है. वास्तु और धर्मशास्त्र के अनुसार, रसोई की पवित्रता का सीध असर आपके परिवार की सेहत और बैंक बैलेंस पर पड़ता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई में मां अन्नपूर्णा का वास होता है. जूते-चप्पल घर में नकारात्मक ऊर्जा को साथ लेकर आते हैं. इन्हें किचन में ले जाना मां अन्नपूर्णा की पवित्रता को खंडित करने जैसा है. चलिए जानते हैं क्या कहता है वास्तु शास्त्र.
किचन में जूते-चप्पल ले जाने से क्या होता है?
नकारात्मक ऊर्जा आती है
वास्तु शास्त्र के अनुसार, जब आप किचन में जूते पहनकर रसोई में जाते हैं तो आपके साथ नकारात्मक ऊर्जा साथ आती है. इससे घर में अशांति बढ़ती है. आपसी रिश्तों में कड़वाहट आती है. वास्तु के जानकारों का मानना है कि जो रसोई साफ और शुद्ध नहीं होता वहां मां लक्ष्मी का वास नहीं होता जिससे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है.
परिवार की तरक्की में आती है रुकावट
वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि किचन में अग्नि तत्व मौजूद होती है जबकि जूते पृथ्वी और बाहरी भारी ऊर्जा का प्रतीक हैं. इन दोनों का गलत मेल घर में वास्तु दोष पैदा करता है. यह असंतुलन परिवार की तरक्की में रुकावट डालता है. इससे बिना वजह के खर्चे बढ़ते हैं.
स्वास्थ्य पर असर
वैज्ञानिक नजरिए से भी किचन में जूते पहनना अशुभ माना जाता है. बाहर की गंदगी और बैक्टीरिया जूतों के जरिए सीधे किचन के फर्श पर पहुंचते हैं. जहां हम खाना बनाते हैं वहां इन कीटाणुओं का होना फूड पॉइजनिंग और बीमारियों को दावत देता है. रसोई का फर्श हमेशा साफ रहना चाहिए.
कैसे करें बचाव?
वास्तु के अनुसार, अगर आप बाहर से आ रहे हैं और किचन में जा रहे हैं तो उसे पहले बाहर ही जूतों को उतारकर अलग जगह पर रख दें. यदि फर्श ठंडा है तो किचन के लिए अलग से साफ जूते-चप्पल रखें जिन्हें आप घर के अंदर भी किचन में पहनकर जा सकते हैं. रोजाना रात को किचन का फर्श पोंछकर सोएं, यह लक्ष्मी को अपनी ओर आकर्षक करता है जिससे घर में धन की कमी नहीं होती है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र के नियमों पर आधारित है. न्यूज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.
यह भी पढ़ें: Holi Vastu Tips: होली से पहले घर से तुरंत निकाल दे ये 5 बेकार चीजें, वरना बढ़ा सकती हैं राहु दोष
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us