Surya Grahan 2026: साल के पहले सूर्य ग्रहण की हुई शुरुआत, आसाम में दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर' का नजारा, जानें क्या भारत में आएगा नजर

Surya Grahan 2026: आज यानी 17 फरवरी 2026 को साल के पहले सूर्य ग्रहण की शरुआत हो चुकी है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि क्या यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा और किन देशों में इसे देखा जा सकेगा.

Surya Grahan 2026: आज यानी 17 फरवरी 2026 को साल के पहले सूर्य ग्रहण की शरुआत हो चुकी है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि क्या यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा और किन देशों में इसे देखा जा सकेगा.

author-image
Akansha Thakur
New Update
Surya Grahan 2026 (4)

Surya Grahan 2026

Surya Grahan 2026: आज यानी 17 फरवरी 2026 को साल के पहले सूर्य ग्रहण की शुरुआत हो चुकी है. हिंदू धर्म में सूर्य और चंद्र ग्रहण दोनों का ही विशेष महत्व है. परंपराओं के अनुसार ग्रहण के दौरान किसी भी तरह का शुभ या मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है. ज्योतिष के अनुसार, साल का पहला सूर्य कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में लगने जा रहा है जिसकी वजह से यह बहुत ही विशेष ग्रहण होगा. चलिए जानते हैं कि क्या यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा और किन देशों में इसे देखा जा सकेगा. 

Advertisment

साल के पहले सूर्य ग्रहण की हुई शुरुआत 

भारतीय समय के अनुसार, सूर्य ग्रहण आज दोपहर 03 बजकर 26 मिनट पर शुरु हो चुका है और यह शाम 07 बजकर 57 मिनट पर समाप्त होगा. इसकी कुल अवधि लगभग 4 घंटे 32 मिनट रहेगी. यह कंकड़ाकृति सूर्य ग्रहण होगा जिसको विज्ञान की भाषा में रिंग ऑफ फायर कहा जाता है. हालांकि रिंग ऑफ फायर का अद्भुत नजारा भारत के लोग नहीं देख सकेंगे क्योंकि भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं लग रहा है. 

क्या भारत में सूतक काल मान्य होगा?

यह सूर्य ग्रहण भारत में देखने को नहीं मिलेगा. शास्त्रों के अनुसार, जहां ग्रहण दिखाई नहीं देता, वहां सूतक काल नहीं माना जाता. इसलिए भारत में:मंदिरों के पट बंद नहीं होंगे, भोजन और दिनचर्या सामान्य रहेगी साथ ही गर्भवती महिलाओं को भी विशेष सावधानी की जरूरत नहीं है. 

‘रिंग ऑफ फायर’ क्यों है खास?

इस सूर्य ग्रहण के दौरान एक बेहद दुर्लभ नजारा देखने को मिलेगा जिसे रिंग ऑफ फायर कहा जाता है. करीब 2 मिनट 20 सेकंड तक चंद्रमा सूर्य के लगभग 96% हिस्से को ढक लेगा. सूर्य का केवल बाहरी किनारा चमकता दिखाई देगा. आसमान में ऐसा लगेगा जैसे सूर्य के चारों ओर आग की चमकती अंगूठी बन गई हो. हालांकि, यह अद्भुत नजारा भारत से दिखाई नहीं देगा.

किन देशों में दिखाई देगा यह सूर्य ग्रहण?

यह सूर्य ग्रहण इन क्षेत्रों में देखा जा सकेगा दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, जाम्बिया, तंजानिया, मॉरिशस, अंटार्कटिका, दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्से जैसे अर्जेंटीना और चिली इन देशों में रहने वाले लोग स्थानीय मान्यताओं के अनुसार नियमों का पालन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Surya Grahan 2026: आज लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें समय और क्या भारत में दिखेगा रिंग ऑफ फायर का नजारा

surya grahan 2026
Advertisment