Sri Krishna Janmashtami 2018: जानें बिना शिखर वाला गोविंद देव जी मंदिर का इतिहास
मान्यता है कि गोविंद देव जी की मूर्ति को वृंदावन से जयपुर लाया गया था।
नई दिल्ली:
भगवान श्रीकृष्ण की 5245वीं जयंती को लेकर मंदिरों को सजाने की तैयारी शुरू हो गई है। मथुरा समेत देश भर में फैले कृष्ण मंदिरों को सजाया-संवारा जा रहा है। हर साल भगवान कृष्ण के भक्त जन्माष्टमी का बहुत बेसब्री से इंतजार करते हैं। पूरी रात भगवान कृष्ण के जन्मदिन का जश्न धूमधाम से मनाया जाता हैं। मथुरा के साथ ही राजस्थान के कृष्ण मंदिरों में भी भक्तों का तांता लगा हुआ है। वहीं भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित गोविंद देव जी के मंदिर में जन्माष्टमी के मौके पर इसकी छटा देखते ही बनती है। यहां ठाकुरजी की अलौकिक छवि भक्तों के दिलों में भक्ति का संचार करती है।
राजस्थान के जयपुर में स्थित गोविंद देव जी यहां के आराध्य देव हैं कहलाते है। कहा जाता है कि गोविंद देव जी की मूर्ति को वृंदावन से जयपुर लाया गया था। इससे पहले गोविंद देव जी आमेर की घाटी में करीब एक साल तक विराजे थे। भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित गोविंद देव जी मंदिर जयपुर का सबसे मशहूर बिना शिखर वाला मंदिर है।
जयपुर के कनक वृंदावन बाग में बसा ये है श्री गोविंद देव जी का मंदिर, जहां कृष्ण के तीन विग्रहों में से एक श्री गोविंद देव जी विराजमान हैं।
श्री गोविंद देव जी मंदिर का इतिहास
कनक वृंदावन बाग कनक घाटी में नाहरगढ़ पहाड़ी की तलहटी में मौजूद है। जयपुर के कछवाहा राजपूत महाराजा सवाई जयसिंह ने इस बगीचे और मंदिर का निर्माण करवाया था। जिसे कनक वृंदावन के नाम से जाना जाता है। बताया जाता है कि कनक नाम महाराजा की एक रानी कनकदे के नाम से आया जबकि गोविंददेव जी की मूर्ति यहां वृंदावन से लाई गई थी इस वजह से इसमें वृंदावन नाम जोड़ा गया।
कनक वृंदावन बाग बहुत बड़े इलाके में फैला है। यहां बने मंदिरों में बेज पत्थरों का इस्तेमाल हुआ है। जिसमें संगमरमर के कॉलम और बारीक जालीदार खिड़कियां हैं। खूबसूरत लैंडस्केप, खूबसूरत लॉन, सुंदर फव्वारों, और चमचमाती झीलों के साथ जयपुर का ये सबसे लोकप्रिय स्थल है और कृष्ण भक्तों की आस्था का बेहद पवित्र दर है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी