/newsnation/media/media_files/2026/02/05/shukra-gochar-2026-2-2026-02-05-09-27-28.jpg)
Shukra Gochar 2026
Shukra Gochar 2026: धन, सुख और ऐश्वर्य के कारक ग्रह शुक्र एक बार फिर राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. मान्यता है कि कल यानी 6 फरवरी 2026 को शुक्र देव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं. इस राशि में पहले से राहु और बुध विराजमान हैं. ज्योतिषाचार्य के अनुसार, कुंभ राशि में बनने वाली राहु-शुक्र युति कई राशियों के लिए आर्थिक रूप से बेहद शुभ रहने वाली है. इस दौरान आय में बढ़ोतरी हो सकती है. खर्चों में कमी आएगी. बैंक बैलेंस मजबूत होगा. कुछ लोगों को संपत्ति से भी लाभ मिलने के संकेत हैं. आइए जानते हैं कि शुक्र के गोचर का असर सभी 12 राशियों पर कैसा रहने वाला है.
कुंभ सहित इन राशियों की खुलेगी किस्मत
मेष राशि
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, 6 फरवरी 2026 को मेष राशि के जातकों की आर्थिक लक्ष्यों को पूरा करने की गति तेज होगी. इसके अलावा लाभ के नए अवसर सामने आएंगे. रुके हुए काम पूरे होंगे. नए प्रोजेक्ट शुरू करने का साहस बढ़ेगा.
वृष राशि
वहीं बात करें वृष राशि के जातकों की तो शुक्र के गोचर से इन राशी वालों के जमीन और मकान से जुड़े मामलों में सुधार होगाय आमदनी बढ़ेगी. खर्चों पर कंट्रोल रहेगा. काम में तरीके से आगे बढ़ने से फायदा मिलेगा.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र के गोचर से धन की स्थिति मजबूत बनी रहेगी. निवेश या पूंजी से जुड़े अटके काम सुलझ सकते हैं. साथ ही यात्रा के योग बनेंगे. रिश्तों में मधुरता आएगी.
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों का बचत बढ़ाने पर फोकस रहेगा. धन और संपत्ति में वृद्धि के संकेत हैं. इसके अलावा काम में तरकी मिलेगी. बैंकिंग और निवेश से लाभ होने की संभावना है.
सिंह राशि
वहीं बात करें अगर सिंह राशि के जातकों की तो इनका आर्थिक रूप से समय अनुकूल रहेगा. आय के स्रोत बढ़ सकते हैं. लक्ष्य पूरे करने के अवसर मिलेंगे. प्रतिभा के दम पर पहचान बनेगी.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए लेनदेन में सावधानी जरूरी होगी. परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. बड़े या बुजुर्गों की सलाह फायदेमंद रहेगी.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आय में सुधार के योग हैं. नए आर्थिक साधन बन सकते हैं. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. व्यापार और फाइनेंस से लाभ होगा.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जतकों को धन लाभ के मजबूत संकेत हैं. अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं. योजनाएं आगे बढ़ेंगी. घर में जबरदस्त धन लाभ होने की संभावना है.
धनु राशि
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, धनु राशि के जातकों की बात करें तो इनके आर्थिक मामलों में तेजी आएगी. परिवार का सहयोग और समर्थन मिलेगा. कामकाज उम्मीद से बेहतर रहेगा. शुभ कार्यों की योजना बनेगी.
मकर राशि
जल्दबाजी या जिद नुकसान पहुंचा सकती है. सोच-समझकर निर्णय लें. अनजान लोगों से दूरी रखें. जोखिम से बचना जरूरी होगा.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, क्योंकि शुक्र आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं. धन संचय के अवसर मिलेंगे. व्यापार में लाभ होगा. भूमि-भवन से जुड़े मामलों में तेजी आएगी. मान-सम्मान बढ़ेगा.
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए लाभ की स्थिति सामान्य रहेगी. अनुभवी लोगों की सलाह फायदेमंद होगी. निवेश के मौके मिल सकते हैं, लेकिन लापरवाही से बचें.
यह भी पढ़ें: Sankashti Chaturthi 2026: द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी आज, नोट कर लें शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us