/newsnation/media/media_files/2026/02/17/phalguna-amavasya-2026-2-2026-02-17-12-43-41.jpg)
Phalguna Amavasya 2026
Phalguna Amavasya 2026: सनातन धर्म में फाल्गुन अमावस्या का विशेष महत्व होता है. आज सूर्य ग्रहण के दौरान फाल्गुन माह की अमावस्या मनाई जा रही है. यह अमावस्या तिथि बेहद पावन मानी जाती है. अमावस्या पर प्राचीन काल से ही पावन नदियों में स्नान और दान करने की परंपरा चली आ रही है. साथ ही इस तिथि पर महादेव की पूजा की जाती है.
इस दिन जप-तप और साधना की जाती है. अमावस्या की तिथि पितरों को समर्पित की गई है इसलिए इस दिन पितरों का तपर्ण और पिंडदान किया जाता है. इस दिन पितरों का पिंडदान करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है. अगर आप भी अपने पितरों को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आप राशि अनुसार इन चीजों का दान कर सकते हैं.
फाल्गुन अमावस्या पर राशि अनुसार करें दान
मेष राशि
आज यानी फाल्गुन अमावस्या पर मेष राशि के जातक अपने पितरों को प्रसन्न करना चाहते हैं या फिर उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं तो गुड़ और मसूर की दाल दान कर सकते हैं.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक फाल्गुन अमावस्या पर चावल और आटे का दान कर सकते हैं. इन चीजों का दान करने से आपकी कुंडली से पितर दोष खत्म हो जाएगा.
मिथुन राशि
इसके अलावा मिथुन राशि के जातकों को फाल्गुन अमावस्या पर हरी सब्जियों का दान करना चाहिए. शास्त्रों में कहा गया है कि इन चीजों का दान करने से पितर प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं.
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को फाल्गुन अमावस्या के दिन चूड़ा, दही और चीनी का दान करना शुभ माना जाता है.
सिंह राशि
वहीं सिंह राशि के जातकों को आज के दिन लाल कपड़े और गेहूं का दान करना चाहिए.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को आज यानी फाल्गुन अमावस्या पर हरे रंग के फलों का दान कर सकते हैं. इन राशियों का शुभ कलर हरा है.
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को आज के दिन सफेद तिल और कपड़े का दान करना चाहिए.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करने और उन्हें प्रसन्न करने के लिए आज के दिन मोटे अनाज की चीजें दान करनी चाहिए.
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को आज के दिन किला, पपीता और गन्ने का दान करना शुभ माना गया है.
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को आज के दिन जरूरतमंदों में खिचड़ी का दान करना चाहिए.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को आज यानी फाल्गुन अमावस्या के दिन चमड़े के जूते-चप्पल और कंबल का दान करना चाहिए.
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को आज के दिन पीले रंग के वस्त्र बेसन का दान करना चाहिए.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us