/newsnation/media/post_attachments/images/2022/07/25/sawan-masik-shivratri-2022-puja-samagri-vrat-paran-time-23.jpg)
sawan masik shivratri 2022 puja samagri and vrat paran time ( Photo Credit : social media)
हिंदू धर्म में सावन (sawan 2022) की मासिक शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है. सावन के महीने और शिवरात्रि दोनों ही भगवान शिव को समर्पित होते हैं. हिन्दू धर्म में भगवान शिव की पूजा हर माह की कृष्ण चतुर्दशी तिथि को की जाती है. इसे मासिक शिवरात्रि (sawan Masik Shivratri 2022) कहते हैं. पंचांग के मुताबिक़, सावन माह की मासिक शिवरात्रि का व्रत 26 जुलाई 2022 को रखा जाएगा. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने का प्रावधान है. धार्मिक मान्यता है कि जो भक्त सावन मास की शिवरात्रि का व्रत और विधि-विधान से पूजन करते हैं, भगवान शिव उनसे प्रसन्न होकर उनके सभी कामों को सफल बनाते हैं. उनकी सारी मनोकामना पूरी होने का वरदान देते हैं. तो, चलिए इस दिन की पूजा सामग्री (shravan month 2022) और व्रत पारण समय के बारे में जानते हैं.
मासिक शिवरात्रि 2022 पूजा सामग्री -
इस दिन पूजा की सामग्री में दूध, दही, शुद्ध देशी घी, शहद, गंगा जल, कपूर, धूप, पवित्र जल, पंच रस, इत्र, गंध रोली, बेलपत्र, धतूरा, भांग, बेर, आम्र मंजरी, जौ की बालें, पुष्प, पंच फल, रत्न, सोना, चांदी, दक्षिणा, पूजा के बर्तन, कुशासन, मंदार पुष्प, मौली जनेऊ, पंच मिष्ठान्न, गन्ने का रस, दीप, रूई, मलयागिरी, चंदन, शिव जी और मां पार्वती की श्रृंगार की सामग्री (Sawan masik Shivratri 2022 puja samagri) शामिल करें.
मासिक शिवरात्रि 2022 व्रत पारण का समय -
इस दिन के व्रत पारण का समय 27 जुलाई, दिन मंगलवार की सुबह 05 बजकर 40 मिनट से दोपहर 03 बजकर 51 मिनट (Sawan masik Shivratri 2022 vrat paran time) तक है.