धनतेरस के दिन इन पांच उपायों को करने से घर में आती सुख और समृद्धि
Dhanteras 2021: हिंदू पंचांग के अनुसार, धनतेरस (Dhanteras) का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी (Kartik Triyodashi) को मनाया जाता है.
नई दिल्ली:
Dhanteras 2021: हिंदू पंचांग के अनुसार, धनतेरस (Dhanteras) का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी (Kartik Triyodashi) को मनाया जाता है. दिवाली (Diwali) का त्योहार धनतेरस के दिन से ही शुरू होता है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन धनवंतरी भगवान (Dhanvantri Bhagwan) का जन्म हुआ. इस कारण धनतेरस का त्योहार मनाते हैं. हिंदू धर्म में धनतेरस को धनवंतरी जंयती (Dhanvantri Jayanti) और धन त्रयोदशी (Dhanters Triyodashi) के नाम से जाना जाता है. धनतेरस से ही तीन दिन तक चलने वाले गोत्रिरात्र व्रत की शुरूआत होती है। धनतेरस के दिन खरीदारी का काफी महत्व है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन खरीदी जाने वाली वस्तुएं दिनों दिन बढ़ती हैं। इस कारण लोग सोना, चांदी, कपड़े, बर्तन आदि चीजों की खरीदारी करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन इन पांच उपायों को करने से घर में सुख समृद्धि और शांति आती है.
पंचदेवों की पूजा से होती है बरकत : धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरि के साथ देवी मां लक्ष्मी, कुबेर, यम और भगवान गणेशजी की पूजा करी जाती है. इनकी पूजा मां लक्ष्मी काफी खुश होती हैं और भक्त के घर में काफी बरकत होती है।
घर में दीपदान करा जाता है: ऐसा कहा जाता है कि धनतेरस के दिन यमराज के निमित्त जिस घर में दीपदान करा जाता है, वहां अकाल मृत्यु की संभावनाएं खत्म हो जाती है।
धनिया खरीदना बहुत ही शुभ: धन तेरस के दिन स्वर्ण खरीदने की प्रथा है. मगर संभव हो तो पीतल का बर्तन, पीली कौड़ियां और धनिया खरीदी जा सकती हैं। कहा जाता है कि इस दिन धनिया खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है.
इन चीजों का करें दान: धनतेरस के दिन चीनी, बताशा, खीर, चावल, सफेद कपड़ा आदि चीजों का दान करना सबसे अधिक लाभकारी माना जाता है. मान्यता है कि इन वस्तुओं को दान करने से धन की कमी बिल्कुल नहीं होती है। इसके साथ जमा पूंजी बढ़ती है. इसमें आ रही बाधाएं भी दूर होती हैं.
बहीखातों को करें नया: धनतेरस के दिन बहीखाते और लेखा-जोखा की पूजा की जाती है. इस दिन से संकल्प के साथ नए कार्यों की शुरुआत करनी चाहिए.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी