Aaj Ka Panchang 28 June 2024: क्या है 28 जून 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय 

Aaj Ka Panchang 28 June 2024: दैनिक पंचाग के के अनुसार आज पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र और सौभाग्य योग है, इसका जनजीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा और आज राहुकाल से लेकर शुभ-अशुभ घड़ी क्या है आइए जानते हैं.

Aaj Ka Panchang 28 June 2024: दैनिक पंचाग के के अनुसार आज पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र और सौभाग्य योग है, इसका जनजीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा और आज राहुकाल से लेकर शुभ-अशुभ घड़ी क्या है आइए जानते हैं.

author-image
Inna Khosla
एडिट
New Update
Aaj Ka Panchang 28 June 2024

Aaj Ka Panchang 28 June 2024( Photo Credit : News Nation)

Aaj Ka Panchang 28 June 2024: आज का पंचांग - 28 जून 2024 शुक्रवार ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि है. हिन्दू पंचांग के अनुसार आज पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है. पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र भारतीय ज्योतिष के 27 नक्षत्रों में से एक महत्वपूर्ण नक्षत्र है. यह नक्षत्र कुंभ राशि और मीन राशि में आता है. पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में जन्मे जातकों के नाम के प्रथम अक्षर 'से', 'सो', 'दा', और 'दी' हो सकते हैं. आज सौभाग्य योग भी है. दैनिक पंचांग में सौभाग्य योग का विशेष महत्व है. यह योग, विशेषत: शुभ कार्यों और महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है. सौभाग्य योग को विशेष रूप से शुभ कार्यों जैसे विवाह, गृह प्रवेश, नए व्यापार की शुरुआत, और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए अनुकूल माना जाता है. इस योग के दौरान किए गए कार्यों में सफलता और समृद्धि प्राप्त होने की संभावना अधिक होती है. देवी लक्ष्मी को समर्पित शुक्रवार के दिन वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा और शुभता का संचार होता है. इसे सकारात्मक कार्यों को बढ़ावा देने वाला समय माना जाता है. आज का पंचांग क्या है और आपको किस शुभ घड़ी का लाभ उठाना है आइए जानते हैं. 

Advertisment

आज का पंचांग

तिथि- सप्तमी - 16:29:43 तक

नक्षत्र- पूर्वाभाद्रपद - 10:11:30 तक

करण- विष्टि - 05:35:20 तक, बव - 16:29:43 तक

पक्ष- कृष्ण

योग- सौभाग्य - 21:38:09 तक

वार- शुक्रवार

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएं

सूर्योदय- 05:25:47

सूर्यास्त- 19:22:57

चन्द्र राशि- मीन

चन्द्रोदय- 24:10:00

चन्द्रास्त- 11:45:00

ऋतु- वर्षा

हिन्दू मास एवं वर्ष

शक सम्वत- 1946   क्रोधी

विक्रम सम्वत- 2081

काली सम्वत- 5125

प्रविष्टे / गत्ते- 14

मास पूर्णिमांत- आषाढ

मास अमांत- ज्येष्ठ

दिन काल- 13:57:09

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)

दुष्टमुहूर्त- 08:13:13 से 09:09:02 तक, 12:52:16 से 13:48:05 तक

कुलिक- 08:13:13 से 09:09:02 तक

कंटक- 13:48:05 से 14:43:53 तक

राहु काल- 10:39:43 से 12:24:22 तक

कालवेला / अर्द्धयाम- 15:39:42 से 16:35:31 तक

यमघण्ट- 17:31:19 से 18:27:08 तक

यमगण्ड- 15:53:39 से 17:38:18 तक

गुलिक काल- 07:10:26 से 08:55:05 तक

शुभ समय (शुभ मुहूर्त)

अभिजीत- 11:56:28 से 12:52:16 तक

दिशा शूल

दिशा शूल- पश्चिम

धार्मिक और सामाजिक कार्यों के लिए हिंदू पंचांग से शुभ मुहूर्त देखे जाते हैं. उत्सवों के तारीखों का निर्धारण, शुभ कार्यों के लिए समय निर्धारण, ग्रहण और सूर्यग्रहण की तारीखों का निर्धारण, और धार्मिक त्योहारों के महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी भी हिंदू पंचांग देखकर बतायी जाती है. 

Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप न्यूज़ नेशन के धर्म-कर्म सेक्शन के साथ ऐसे ही जुड़े रहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. न्यूज नेशन इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.)

Source : News Nation Bureau

रिलिजन न्यूज Religion News in Hindi Daily panchang Aaj Ka Panchang 28 June 2024 Aaj Ka Panchang
      
Advertisment