Mangalwar Ke Niyam: मंगलवार के दिन गलती से भी न करें इन चीजों की खरीदारी, वरना बजरंगबली हो सकते हैं नाराज

Mangalwar Ke Niyam: मान्यता है कि मंगलवार का दिन बजरंगबली के साथ-साथ मंगल ग्रह को भी समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन कुछ चीजों की खरीदारी करने से बचना चाहिए. आइए जानते हैं.

Mangalwar Ke Niyam: मान्यता है कि मंगलवार का दिन बजरंगबली के साथ-साथ मंगल ग्रह को भी समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन कुछ चीजों की खरीदारी करने से बचना चाहिए. आइए जानते हैं.

author-image
Akansha Thakur
New Update
Mangalwar Ke Niyam (2)

Mangalwar Ke Niyam

Mangalwar ke Niyam: हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन भगवान श्रीराम के परम भक्त कहे जाने वाले हनुमान जी को समर्पित होता है. इस दिन बजरंगबली की विधि-विधान से पूजा की जाती है. साथ ही मंगलवार का व्रत भी किया जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने और व्रत रखने से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं, लेकिन हिंदू धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि कुछ चीजों की खरीदारी करने से बचना चाहिए. वरना आपके घर में कष्टों का पहाड़ टूट पड़ेगा. 

Advertisment

मंगलवार के दिन न करें इन चीजों की खरीदारी 

काले कपड़े न खरीदें 

हिंदू धर्म शास्त्रों में कहा गया है कि मंगलवार के दिन काले रंग के कपड़े गलती से भी नहीं खरीदना चाहिए. यही नहीं इस दिन काले रंग के कपड़ों को पहनना भी नहीं चाहिए. 

शीशे या कांच के बर्तन 

इसके अलावा मंगलवार के दिन शीशे और कांच के बर्तन से बना कोई भी सामान न खरीदें. मान्यता है कि इस दिन शीशे के बर्तन खरीदने से धन की हानि होती है. इसके अलावा बजरंगबली नाराज हो जाते हैं. 

जमीन न खरीदें 

हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, मंगलवार के दिन नई जमीन भूलकर भी नहीं खरीदनी चाहिए. साथ ही इस दिन भूमि पूजन भी नहीं करना चाहिए. वरना घर में दरिद्रता का वास हो जाता है.

मांस-मदिरा न खरीदें  

वहीं मंगलवार के दिन मांस, शराब और मदिरा जैसी चीजें खरीदने से बचना चाहिए. इस दिन ये चीजें खरीदना शुभ नहीं माना जता है. इसके साथ ही प्याज और लहसुन का भी सेवन नहीं करना चाहिए. 

श्रृंगार का सामान न खरीदें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार. मंगलवार के दिन श्रृंगार का सामान नहीं खरीदें. इस दिन बजरंगबली को सिंदूर चढ़ाया जाता है. यहीं कारण है कि इस दिन सिंदूर या श्रृंगार का सामान नहीं खरीदना वर्जित किया गया है. 

यह भी पढ़ें: Shukra Gochar 2026: वेलेंटाइन मंथ में शुक्र का गोचर लाएगा रोमांस या दूरी? जानें इन राशियों की लव लाइफ पर क्या पड़ेगा असर

Mangalwar Ke Niyam
Advertisment