Kaal Bhairav Jayanti 2025: काल भैरव जयंती पर राशि अनुसार इन चीजों से करें भोलेनाथ का अभिषेक, दूर होंगी परेशानियां

Kaal Bhairav Jayanti 2025: आज यानी 12 नवंबर को काल भैरव जयंती का पर्व मनाया जा रहा है. काल भैरव भगवान शिव के रौद्र रूप हैं. ऐसे में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए इस दिन राशि अनुसार अभिषेक करने की परंपरा है.

Kaal Bhairav Jayanti 2025: आज यानी 12 नवंबर को काल भैरव जयंती का पर्व मनाया जा रहा है. काल भैरव भगवान शिव के रौद्र रूप हैं. ऐसे में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए इस दिन राशि अनुसार अभिषेक करने की परंपरा है.

author-image
Akansha Thakur
New Update
Kaal Bhairav Jayanti 2025

Kaal Bhairav Jayanti 2025

Kaal Bhairav Jayanti 2025: सनातन धर्म में काल भैरव जयंती का खास महत्व है. यह त्योहार हर साल अगहन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है. आज यानी 12 नवंबर 2025, मंगलवार को काल भैरव जयंती मनाया जा रहा है. इस शुभ अवसर पर काल भैरव देव की विशेष पूजा की जाती है. वहीं पूजा के समय गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक किया जाता है. कहा जाता है कि महादेव जलाभिषेक, रुद्राभिषेक या दुग्धाभिषेक से शीघ्र प्रसन्न होते हैं. ऐसे में अगर आप काल भैरव देव की कृपा पाने चाहते हैं तो अगहन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर राशि अनुसार इन चीजों से भगवान शिव का अभिषेक करें.

Advertisment

राशि अनुसार करें अभिषेक 

मेष राशि 

अगर आप भगवान शिव की कृपा पाने चाहते हैं तो मेष राशि के जातक आज भैरव जयंती के दिन शिवलिंग पर गंगाजल में शहद मिलाकर अभिषेक करें. ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं. 

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातक काल भैरव के दिन पूजा के समय गाय के कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें. 

मिथुन राशि 

इसके अलावा मिथुन राशि के जातक काल भैरव जयंती के दिन गंगाजल में बेलपत्र मिलाकर देवों के देव महादेव का अभिषेक करें.

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातक काल भैरव जयंती के दिन स्नान-ध्यान के बाद पूजा के समय शुद्ध घी से शिवजी का अभिषेक करें.

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातक काल भैरव जयंती के दिन पूजा के समय गंगाजल में सुगंध मिलाकर शंकरजी का अभिषेक करें.

कन्या राशि 

काल भैरव जयंती पर कन्या राशि के जातक पूजा के समय गंगाजव में दूर्वा मिलाकर देवों के देव महादेव का अभिषेक करें.

तुला राशि 

तुला राशि के जातक काल भैरव जयंती के दिन पूजा के समय शुद्ध दही से महादेव का अभिषेक करें. ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होकर आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं. 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक काल भैरव जयंती के दिन पूजा के समय गंगाजल में मिश्री मिलाकर महादेव का अभिषेक करें.

धनु राशि

धनु राशि के जातक काल भैरव जयंती के दिन पूजा के समय गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें.

मकर राशि

मकर राशि के जातक काल भैरव जयंती के दिन गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेककरें.

यह भी पढ़ें: घर की बालकनी या छत पर कबूतरों का अंडे देना शुभ होता है या अशुभ? जानें क्या कहते हैं सामुद्रिक शास्त्र

Religion News in Hindi Religion News Kaal Bhairav Jayanti puja vidhi Kaal Bhairav Jayanti Ke Upay Kaal Bhairav Jayanti Significance Kaal Bhairav Jayanti 2025
Advertisment