/newsnation/media/media_files/2026/02/28/holi-2026-lucky-colors-2026-02-28-09-53-38.jpg)
Holi 2026 Lucky Colors (Ai Image)
Holi 2026: होली आते ही मन में मस्ती, रंग और गुझिया की खुशबू भर जाती है. आमतौर पर लोग इस दिन पुराने या सफेद कपड़े पहनते हैं. लेकिन ज्योतिष के अनुसार, अगर आप इस बार होली पर अपनी राशि के अनुसार रंग चुनते हैं, तो यह त्योहार आपके लिए लकी साबित हो सकता है. 4 मार्च 2026 को पड़ने वाली होली पर सही रंग पहनने से पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है और जीवन में तरक्की के रास्ते खुलते हैं. चलिए जानते हैं इस साल आपकी राशि के लिए कौन सा रंग गेम चेंजर साबित होने वाला है.
राशि अनुसार चुनें कपड़े का रंग
मेष और वृश्चिक राशि
इन दोनों राशियों का स्वामी मंगल है. मंगल ऊर्जा और साहस का कारक माना जाता है. होली पर लाल, नारंगी या मैरून रंग पहनने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. समाज में आपकी पहचान मजबूत होगी. सेहत के लिए भी ये रंग फायदेमंद माने जाते हैं.
मिथुन और कन्या राशि
बुध ग्रह से जुड़ी इन राशियों के लिए हरा रंग शुभ माना जाता है. हरा रंग बुद्धि, विकास और खुशहाली का प्रतीक है. इस रंग के कपड़े पहनने से अटके काम पूरे हो सकते हैं. स्टूडेंट्स और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह रंग खास तौर पर लकी रहेगा.
कर्क राशि
चंद्रमा की राशि कर्क के लिए सफेद, सिल्वर या ऑफ-व्हाइट रंग बेहतर हैं. ये रंग मन को शांति देते हैं. अगर पूरा सफेद पहनना न चाहें, तो सफेद रुमाल या स्कार्फ साथ रखें. इससे पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी.
सिंह राशि
सिंह राशि का स्वामी सूर्य है. गोल्डन, पीला या केसरिया रंग पहनने से व्यक्तित्व में निखार आएगा. लीडरशिप क्वालिटी उभरेगी। करियर और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं.
धनु और मीन राशि
गुरु ग्रह से जुड़ी इन राशियों के लिए पीला रंग बेहद शुभ माना जाता है. पीला रंग पहनने से मान-सम्मान बढ़ता है. घर में सुख-शांति आती है. साथ ही सोच में सकारात्मक और आध्यात्मिक बदलाव देखने को मिलते हैं.
मकर और कुंभ राशि
शनि की राशियों के लिए नीला, जामुनी या गहरा ग्रे रंग शुभ होता है. ये रंग जीवन में स्थिरता और संतुलन लाते हैं. होली की मस्ती के बीच ये रंग मानसिक शांति बनाए रखते हैं और काम में आ रही रुकावटों को दूर करने में मदद करते हैं.
यह भी पढ़ें: Holi Vastu Tips: होली से पहले घर से तुरंत निकाल दे ये 5 बेकार चीजें, वरना बढ़ा सकती हैं राहु दोष
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us