Holi 2026: होली से पहले घर में छिपकली दिखना शुभ या अशुभ, वास्तु शास्त्र से जानिए किसका है ये संकेत

Holi 2026: शास्त्र के अनुसार, किचन या पूजा घर में खास समय छिपकली दिखना मां लक्ष्मी की कृपा का संकेत माना जाता है. होली से पहले घर में दिखने वाले इस संकेत को शुभ या अशुभ माना जाता है चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Holi 2026: शास्त्र के अनुसार, किचन या पूजा घर में खास समय छिपकली दिखना मां लक्ष्मी की कृपा का संकेत माना जाता है. होली से पहले घर में दिखने वाले इस संकेत को शुभ या अशुभ माना जाता है चलिए जानते हैं इसके बारे में.

author-image
Akansha Thakur
New Update
Holi 2026 (9)

Holi 2026 (AI Image)

Holi 2026: होली आने में अब बस कुछ ही दिनों का समय बचा है. ऐसे में लोग अपने घर में दिखने वाले संकेतों को लेकर सतर्क हो जाते हैं. ज्योतिष में शकुन शास्त्र और लोक मान्यताओं का भी खास महत्व होता है. माना जाता है कि त्योहारों से पहले कुछ जीवों का दिखना प्रकृति संकेत देती है, जो आने वाले समय के बारे की ओर इशारा करते हैं. इन्हीं संकेतों में से एक है घर के किचन या पूजा घर में छिपकली का दिखाई देना होता है. कई लोग इसे सामान्य घटना मानते हैं तो कुछ इसे धन से जोड़ते हैं. 

Advertisment

होली से पहले छिपकली दिखना शुभ या अशुभ 

पौराणिक कथाओं के अनुसार, यदि होली या किसी बड़े शुभ पर्व से पहले घर की रसोई, घर या मंदिर वाले जगहो पर छिपकली दिख जाए, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है. मान्यता है कि इससे घर में आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और धन आगमन के योग बनते हैं. विशेष रूप से त्योहार से कुछ दिन पहले इसका दिखना सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है.

रंग के आधार पर बदलती है मान्यता

परंपरागत मान्यताओं में छिपकली के रंग को भी अहम माना गया है. कहा जाता है कि हल्के भूरे या सुनहरे रंग की छिपकली दिखना सुख-समृद्धि का सूचक होता है. इसे माता लक्ष्मी की कृपा से जोड़ा जाता है. अगर यह पूजा घर में दिखाई दे तो इसे शुभ माना जाता है. वहीं, काले रंग की छिपकली को कई लोग नकारात्मक संकेत से जोड़ते हैं. हालांकि ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि ये केवल पारंपरिक धारणाएं हैं, जिनका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है.

स्थान और समय का महत्व

रसोई घर में छिपकली

रसोईघर को माता अन्नपूर्णा का स्थान माना जाता है. ऐसे में छिपकली का वहां दिखना अन्न-धन की वृद्धि का संकेत हो सकता है. अगर छिपकली तिजोरी या धन रखने वाली जगह के पास दिखे तो इसे आर्थिक लाभ आने का संकेत कहते हैं.

सुबह के समय या किसी शुभ कार्य से पर जाने से पहले छिपकली दिखना सकारात्मक माना जाता है. वहीं, यदि वह दीवार पर नीचे से ऊपर की ओर चढ़ती नजर आए तो इसे तरक्की और उन्नति का प्रतीक बताया जाता है.

किन स्थितियों को माना जाता है अशुभ?

कथाओं के अनुसार, कटी हुई पूंछ वाली या मृत छिपकली दिखना अशुभ संकेत माना जाता है. इसे नकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, घर में साफ-सफाई बनाए रखना और कीट नियंत्रण करना अधिक जरूरी है. पूजा घर में छिपकली दिखने पर उसे नुकसान पहुंचाने के बजाय स्वच्छता का ध्यान रखना बेहतर माना जाता है.

यह भी पढ़ें: Holashtak 2026: होली से पहले इन 3 राशियों को करना पड़ सकता है चुनौतियों का सामना, संभलकर लें हर फैसला

Holi 2026 holi
Advertisment