/newsnation/media/media_files/2026/02/24/holashtak-2026-3-2026-02-24-13-22-26.jpg)
Holashtak 2026
Holashtak 2026: होली का त्योहार खुशियों और रंगों का प्रतीक है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि होली के ठीक 8 दिन पहले होलाष्टक शुरू हो जाता है? साल 2026 में यह 24 फरवरी से शुरू होकर 3 मार्च तक रहेगा. अक्सर लोग कहते हैं कि होलाष्टक पर इन 8 दिनों में कोई भी नया या शुभ काम नहीं करना चाहिए, लेकिन भक्ति और पूजा-पाठ के लिए यह समय बेहद शुभ माना गया है. शास्त्रों की मानें तो इस दौरान दिखने वाले कुछ सपने साधारण नहीं होते बल्कि ये इशारा करते हैं कि भगवान की आप पर विशेष कृपा होने वाली है. आइए जानते हैं उन खास सपनों के बारे में.
होलाष्टक पर ये सपने देखना शुभ
सपने में राधा-कृष्ण को देखना
वैसे तो सपने में कभी भी राधा-कृष्ण दिखाई दें तो यह बेहद शुभ माना जाता है लेकिन अगर होलाष्टक के इन 8 दिनों में आपके सपने में राधा रानी और भगवान कृष्ण के दर्शन हो जाएं तो उनकी विशेष कृपा का इशारा है. आपके जीवन में पैसा और खुशियां बढ़ने वाली हैं.
भगवान विष्णु का दिखना
ज्योतिष के अनुसार, अगर होलाष्टक पर आपके सपने में भगवान विष्णु के दर्शन हो जाएं तो यह आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव लाने वाला है. साथ ही समस्याएं खत्म होने वाली हैं. होलाष्टक के दौरान विष्णु जी के भक्त प्रह्लाद की रक्षा की थी और आखिर में नरसिंह अवतार लेकर उसके क्रूर पिता राजा हिरण्यकश्यप को मारा था.
सपने में होली खेलना
अगर आप होलाष्टक के दिन सपने में होली खेलते दिखते हैं तो आपके जीवन में शुभता और प्रेम बढ़ने का संकेत होता है. यदि सपने में पीले रंग से होली खेलते हुए दिखें तो यह भगवान विष्णु की कृपा का इशारा है. वहीं सपने में गुलाबी रंग से होली खेलें तो जीवन में प्रेंम बढ़ने वाला है.
दूसरों को होली खेलते देखना
अगर आप सपने में देखते हैं कि आपके दोस्त या परिवार के लोग खुशी-खुशी होली खेल रहे हैं तो यह घर में शांति का प्रतीक है. इसका मतलब है कि आपके रिश्तों में जो कड़वाहट थी वह अब खत्म होगी, आपके परिवार में प्रेम बढ़ेगा. सामाजिक जीवन में भी आपका मान-सम्मान बढ़ने वाला है.
सपने में नदी देखना
सपने में गंगा जैसी किसी पवित्र नदी का बहता हुआ पानी देखना बहुत शुभ होता है. यह इशारा करता है कि आपके जीवन से सारी नकारात्मकता दूर होने वाली है. यह इस बात का संकेत है कि करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे.
यह भी पढ़ें: Holashtak 2026: आज से शुरु हुआ होलाष्टक, इन 8 दिनों तक क्या कार्य सही और क्या कार्य हैं वर्जित, जानिए
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us