Happy Makar Sankranti 2026 LIVE: आज देशभर में मनाया जा रहा मकर संक्रांति का पर्व, इन खास संदेशों से अपनो को भेजें ये शुभकामनाएं

Happy Makar Sankranti 2026 Wishes: आज देशभर में मकर संक्रांति का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है. यहां हम आपके लिए Happy Makar Sankranti 2026 के लिए कुछ अच्छे कोट्ज, फोटो मैसेज बता रहे हैं.

Happy Makar Sankranti 2026 Wishes: आज देशभर में मकर संक्रांति का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है. यहां हम आपके लिए Happy Makar Sankranti 2026 के लिए कुछ अच्छे कोट्ज, फोटो मैसेज बता रहे हैं.

Deepak Kumar & Akansha Thakur
एडिट
New Update
Makar Sankranti 2026 (2)

Makar Sankranti 2026 Wishes

Happy Makar Sankranti 2026 Wishes: आज यानी 14 जनवरी को देशभर में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है. मकर संक्रांति सूर्य और शनि के मिलन का दिन है. इस दिन से सूर्य उत्तरायण होते हैं यानी उत्तर दिशा की ओर गति करते हैं, इसके बाद के 6 महीने देवताओं के दिन कहलाते हैं. मकर संक्रांति के बाद समस्त शुभ कार्य का शुभारंभ हो जाता है. मकर संक्रांति के दिन देश में खिचड़ी, उत्तरायण, पोंगल भी मनाया जाता है. ये सभी त्योहार सूर्य देव को समर्पित हैं. इस उपलक्ष्य पर लोग एक-दूसरे को संदेश भेजकर बधाई देते हैं. यहां हम आपके लिए Happy Makar Sankranti 2026 के लिए कुछ अच्छे कोट्ज, फोटो मैसेज बता रहे हैं. आप इन्हें (Happy Makar Sankranti Wishes) व्हाट्सएप या सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर सकते हैं.

Advertisment

यहां पढ़ें लाइव Happy Makar Sankranti 2026 Wishes.... 

यह भी पढ़ें: लोहरी से लेकर पोंगल तक, जानें भारत के अलग-अलग राज्यों में कैसे मनाया जाता है फसलों का त्योहार

  • Jan 14, 2026 14:02 IST

    Makar Sankranti Wishes For Family And Friends: मकर संक्रांति पर परिवार और दोस्तों को इस तरह दें बधाई

    सूर्य देव के उत्तरायण होने पर आपके जीवन में नई ऊर्जा, स्वास्थ्य और समृद्धि का संचार हो. आपको और आपके सगे-संबंधियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएँ!



  • Jan 14, 2026 11:02 IST

    Makar Sankranti 2026 Wish Images: मकर संक्रांति 2026 की शुभकामनाएं

    Makar Sankranti 2026 (6)



  • Jan 14, 2026 10:31 IST

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्र लिखकर दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं



  • Jan 14, 2026 10:26 IST

    Makar Sankranti 2026 Wishes: मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

    सूर्य देव की कृपा से हर अंधेरा दूर हो जाए, जीवन में सफलता और सुख का उजाला छा जाए. शुभ मकर संक्रांति.



  • Jan 14, 2026 09:33 IST

    Makar Sankranti 2026 Wishes In Hindi: बहुतों की किस्मत बदलेगी

    सूरज की राशि बदलेगी
    बहुतों की किस्मत बदलेगी
    यह साल का पहला पर्व होगा जो बस खुशियों से भरा होगा
    मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं



  • Jan 14, 2026 09:18 IST

    Makar Sankranti 2026 Photo Wishes LIVE Update

    Makar Sankranti 2026 Photo LIVE Update



  • Jan 14, 2026 09:13 IST

    Makar Sankranti 2026 Wishes Live Update: शुभ हो आपके लिए मकर संक्रांति का त्योहार

    तिलकुट की खुश्बू
    दही-चूड़ा की बहार
    शुभ हो आपके लिए मकर संक्रांति का त्योहार



  • Jan 14, 2026 09:10 IST

    Happy Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर अपनो को भेजें संदेश

    Happy Makar Sankranti 2026



  • Jan 14, 2026 08:38 IST

    Happy Makar Sankranti 2026: नई फसल के स्वागत का पर्व

    Happy Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति का संबंध फसल से भी है. यह नई फसल के स्वागत का पर्व है. इस दिन दान का विशेष महत्व होता है. तिल, गुड़, अन्न और वस्त्र दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. इसी दिन से खरमास समाप्त हो जाता है और विवाह व अन्य शुभ कार्य फिर से शुरू हो जाते हैं.



  • Jan 14, 2026 08:16 IST

    Happy Makar Sankranti 2026 Wishes: कई नामों से जाना जाता है ये पर्व

    Happy Makar Sankranti 2026 Wishes: भारत के हर क्षेत्र में इस पर्व का अलग-अलग नाम और रूप है. कहीं इसे खिचड़ी पर्व कहा जाता है, तो कहीं पोंगल, उत्तरायण या लोहड़ी के रूप में मनाया जाता है.



  • Jan 14, 2026 07:56 IST

    Happy Makar Sankranti 2026 Wishes

    नई ऊर्जा, नई पहचान, खुशियों से भरा हर अरमान.
    मकर संक्रांति लाए आपके लिए सफलता, प्रेम और सम्मान.



  • Jan 14, 2026 07:37 IST

    Happy Makar Sankranti 2026 Wishes: मकर संक्रांति का पावन महत्व

    Happy Makar Sankranti 2026 Wishes: मकर संक्रांति केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के बदलाव, आस्था और नई शुरुआत का प्रतीक है. यह वह शुभ दिन है जब सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं और दक्षिणायन से उत्तरायण की यात्रा शुरू करते हैं. मान्यता है कि सूर्य के उत्तरायण होते ही जीवन में सकारात्मकता, सुख और समृद्धि बढ़ने लगती है. इसी खुशी में मकर संक्रांति का त्योहार पूरे देश में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है.



  • Jan 14, 2026 06:18 IST

    Happy Makar Sankranti 2026 Wishes: साल 2026 का पहला त्योहार

    Happy Makar Sankranti 2026 Wishes: साल 2026 का पहला त्योहार मकर संक्रांति दस्तक दे चुकी है. इस साल मकर संक्रांति 14 और 15 जनवरी, दोनों दिन मनाई जाएगी. ऐसे में अगर आप इस शुभ अवसर को मना रहे हैं, तो यहां हम आपके लिए कुछ शुभकामनाएं, तस्वीरें, और बधाइयां लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं.



Makar Sankranti makar sankranti wishes Makar Sankranti 2026
Advertisment