Vastu Tips 2023 : अगर पाना चाहते हैं तरक्की, तो इस दिशा में लगाएं पक्षियों की तस्वीर

Vastu Tips 2023 : कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति को इतनी मेहनत करने के बाद सफलता नहीं मिलती है. इसके पीछे वास्तु दोष का भी असर होता हैट. कई बार ऐसा होता है कि हमसे जानें-अनजाने में ऐसी गलतियां हो जाती हैं

author-image
Aarya Pandey
New Update
Vastu Tips 2023

Vastu Tips 2023( Photo Credit : social media )

Vastu Tips 2023 : कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति को इतनी मेहनत करने के बाद सफलता नहीं मिलती है. इसके पीछे वास्तु दोष का भी असर होता हैट. कई बार ऐसा होता है कि हमसे जानें-अनजाने में ऐसी गलतियां हो जाती हैं, जिसके कारण वास्तु दोष बिगड़ने लग जाता है. इसलिए अगर आप चाहते हैं, कि आपको भाग्य का पूरा साथ मिलें और आपकी किस्मत चमके, साथ ही हर क्षेत्र में तरक्की मिलें, तो आइए आज हम आपको अपने इस लेख में घर में पांच पक्षियों की तस्वीर को लगाने के बारे में बताएंगे, जिसे आपकी किस्मत चमक जाएगी. 

Advertisment

ये भी पढ़ें-  Bhanu Saptami 2023: अपनी राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, सूर्यदेव की बनी रहेगी कृपा

घर के इस दिशा में लगाएं पक्षियों की तस्वीर 

1. गिद्ध की तस्वीर लगाएं
अगर आपके चाहते हैं कि आपको हर काम में सफलता मिले तो घर के लिविंग रूम में गिद्ध की तस्वीर जरूर लगाएं.  हिंदू धर्म में इसे गरुड़ भी कहा जाता है. इस तस्वीर को दक्षिण पूर्वी दीवार पर लगाएं. जो बेहद ही शुभ माना जाता है. 

2. लव बर्ड्स की तस्वीर लगाएं
वास्तु शास्त्र में लव बर्ड्स को बहुत शुभ और लकी माना जाता है. अगर आप चाहते हैं कि आपका वैवाहिक जीवन सुखी रहे, तो लव-बर्ड्स की तस्वीर लगाएं. 

3. मोर की तस्वीर लगाएं
मोर को शुभता और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है. अगर आपके घर में कलह-कलेश का माहौल बना रहता है, तो मोर की तस्वीर लगाएं. इससे सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं. 

4. नीलकंठ की तस्वीर लगाएं
घर में नीलकंठ की तस्वीर को लगाना बहुत शुभ होता है. इससे घर की नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती है और तनावपूर्ण माहौल दूर हो जाता है. 

5. हंस की तस्वीर लगाएं. 
अगर आप भाग्य का साथ पाना चाहते हैं, तो घर के लिविंग रूम में हंस की तस्वीर लगाएं. इस तस्वीर को पूर्वी दीवार पर लगाएं. इससे आपको भाग्य
 का पूरा साथ मिलेगा. 

images for good luck lucky birds images auspicious images vastu tips for happiness safalta ke liye Vastu ke upay Vastu tips for Vastu dosh
      
Advertisment